By Mahima Sharan22, May 2024 03:41 PMjagranjosh.com
खुश लोगों की आदतें
आज के जमाने में खुद को खुश रखना बेहद ही जरूरी, लेकिन मुश्किल है। इसलिए आज हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं। अगर आप इन टिप्स को फॉलों करते हैं, तो निश्चित तौर पर आप एक खुशहाल जीवन जी पाएंगे-
अपनी ख़ुशी स्वयं बनाएं
खुशी की प्रतीक्षा में आप जो समय बर्बाद करते हैं, वह समय आप इसे बनाने के लिए उपयोग कर सकते थे। इसलिए खुश रहने वाले लोग अपनी खुशी स्वयं तरासते हैं।
अपने आप को सही लोगों से घेरें
खुशी आपके आस-पास के लोगों से आती हैं। इसलिए खुश रहने वाले लोग सकारात्मक लोगों से साथ रहते हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है।
पर्याप्त नींद लें
जब आपको पर्याप्त गुणवत्ता वाली नींद नहीं मिलती है तो आपकी ऊर्जा, ध्यान और याददाश्त कम हो जाती है। नींद की कमी तनाव हार्मोन के स्तर को अपने आप ही बढ़ा देती है।
प्रेजेंट में रहे
जब तक आप वर्तमान में अपना जीवन जीना नहीं सीख लेते, तब तक आप अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच सकते। खुश रहने के लिए बेहद ही जरूरी है कि आप वर्तमान में रहे अतीत और भविष्य कि चिंता न करें।
खुद से प्यार करना सीखें
खुद से प्यार करने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और काम को टालने की आपकी प्रवृत्ति कम हो जाती है।
जो आपके पास है उसकी सराहना करें
आप जिसके लिए आभारी हैं उस पर विचार करने के लिए समय निकालना जरूरी है। जो चीजें आपके पास है उनके लिए कृत्यज्ञ महसूस करें।
व्यायाम
खुश रहने के लिए व्यायाम करना बेहद ही जरूरी है। इसलिए खुशमिजाज लोग दैनिक आधार पर व्यायाम करते हैं। इससे दिमाग शांत रहता है और हैप्पी हार्मोन जागरूक रहते हैं।
अपनी भावनाओं को कंट्रोल न करना
अपनी भावनाओं को दबाने का प्रयास आपना तनावपूर्ण महसूस करवा सकता है। इसलिए खुशमिजाज लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में विश्वास रखते हैं।
विकास कि मानसिकता
खुशमिजाज लोगों में एक सबसे बड़ी खासियत होती है कि वे सकारात्मक रहते हैं। वे खुद को सुधारने में और विकास करने में विश्वास रखते हैं।
इन आदतों को फॉलो कर के आप भी एक खुशमिजाज इंसान बन सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
इन 8 तरीकों से कॉलेज स्टूडेंट मैनेज करें अपना स्ट्रेस