Delhi School Holiday 2024: दिल्ली में गर्मियों की छुट्टियां कब से होंगी शुरू?


By Priyanka Pal01, Apr 2024 10:43 AMjagranjosh.com

छुट्टियां

स्कूल की छुट्टी के लिए हर स्टूडेंट उत्साहित होता है। गर्मी हो या सर्दी स्टूडेंट थोड़ा रिलेक्सड होने के लिए छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जानिए कब शुरू होंगी इस बार दिल्ली में गर्मी की छुट्टियां?

कैलेंडर 2024

दिल्ली सरकार ने सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए सेशन 2024-25 का कैलेंडर जारी कर दिया है। गर्मी की छुट्टियां कब से शुरू होंगी?

समर वेकेशन 2024

दिल्ली के स्कूल कैलेंडर 2024 के अनुसार, इस साल समर वेकेशन 11 मई से 30 जून 2024 तक रहेगा। वहीं 28 जून से सभी बच्चे स्कूल आने लगेंगे, क्योंकि पतझड़ के मौसम में भी 3 दिन की छुट्टियों दी जाएंगी।

अन्य छुट्टियां

छात्रों को इस साल जून के महीने में 17 तारीख को ईद-उल-जुहा की छुट्टी मिलेगी। इसी के साथ मुहर्रम की छुट्टी 17 जुलाई को दी जाएगी।

वेबसाइट

जो भी स्टूडेंट छुट्टियों के बारे में जानना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर दिल्ली स्कूल कैलेंडर 2024 में जाकर देख सकते हैं।

एकेडमिक सेशन

साथ ही डीओई ने ये भी निर्देश दिया है कि सभी स्कूल प्रमुख यह भी सुनिश्चित करें कि एकेडमिक सेशन खत्म होने से पहले 220 वर्किंग डेज पूरे हों जाएं। बता दें कि यह कैलेंडर दिल्ली के सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

सर्दी की छुट्टियां

अगले सेशन में 9 से 11 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी, इसके बाद ही सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से शुरू होकर 15 जनवरी 2025 तक चलेंगी।

एडमिशन

दिल्ली स्कूल कैलेंडर 2024-25 के मुताबिक, कक्षा 6 से कक्षा 9 तक के एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से 10 मई तक चलेगी।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Bihar Board 10th Result: लड़को ने मारी बाजी, चेक करें टॉपर लिस्ट