By Priyanka Pal17, Feb 2025 12:15 PMjagranjosh.com
रानी लक्ष्मीबाई
रानी लक्ष्मीबाई, जो झांसी की वीरांगना के रूप में जानी जाती हैं, अपने अद्भुत साहस और घुड़सवारी के लिए प्रसिद्ध थीं।
रानी लक्ष्मीबाई के घोड़े
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युद्ध के दौरान उनके घोड़े भी उनकी वीरता के साथी बने। लेकिन, क्या आप बता सकते हैं उनके घोड़े का नाम क्या था?
घोड़े पर सवार लड़े युद्ध
1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जब ब्रिटिश सेना ने झांसी पर हमला किया, तब रानी लक्ष्मीबाई ने इसी घोड़े पर सवार होकर युद्ध लड़ा।
प्रसिद्ध घोड़े
झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के पास तीन घोड़े थे जिनके नाम सारंगी, पवन और बादल था। इन तीनों घोड़े में से सबसे प्रिय घोड़ा बादल था।
बादल
जब अंग्रेजों ने झांसी किले को घेर लिया, तब रानी लक्ष्मीबाई ने बादल के सहारे किले की ऊंची दीवार से छलांग लगाई और कालपी पहुंचीं।
तेज घोड़ा
झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का सबसे प्रिय घोड़ा बादल बहुत बहादुर और तेज था। युद्ध के दौरान बादल बुरी तरह घायल हो गया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई, लेकिन उसने रानी को सुरक्षित स्थान तक पहुंचा दिया था।
अमर रहा बादल
बादल की वीरता के कारण वह इतिहास में अमर हो गया और रानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष की पहचान बन गया।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।