क्या लिखकर पढ़ने से चीजें याद रहती हैं?


By Priyanka Pal29, Nov 2024 06:00 AMjagranjosh.com

लिखकर पढ़ना एक बेहतरीन तकनीक है जिससे दिमाग में चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं। यहां 7 तरीके दिए गए हैं जो आपकी याददाश्त को बेहतर बनाने में हेल्प करेंगे।

दोहराव

लिखी हुई जानकारी को बार - बार लिखने से आपको वे चीज लंबे समय तक याद रह सकती है। इस चीज को आप एग्जाम में आसानी से लिखकर पूरे मार्क्स भी हासिल कर सकते हैं।

नोट्स बनाना

जब आप किसी चीज को हाथ से लिखते हैं, तो आपका दिमाग उस जानकारी को गहराई से प्रोसेस करता है। हाथ से लिखने में समय लगता है, जिससे दिमाग अधिक ध्यान देता है।

संक्षेप में लिखकर पढ़ना

लंबे नोट्स को छोटे व महत्वपूर्ण बिंदुओं में लिखें, बुलेट पॉइंट्स या हेडिंग बनाकर लिखें, इससे जानकारी को दोहराने में आसानी होती है।

रंगीन पेन और हाइलाइटर

रंगों का प्रयोग आपके दिमाग को महत्वपूर्ण जानकारी पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। अलग-अलग रंगों का उपयोग अलग-अलग विषयों या महत्वपूर्ण तथ्यों के लिए करें।  

डायग्राम और माइंड मैप

सूचना को चित्रों और चार्ट्स के रूप में व्यवस्थित करना याददाश्त को बढ़ाता है। माइंड मैप्स में मुख्य विषय को केंद्र में रखें और उससे संबंधित बिंदु जोड़ें।

अपने शब्दों में लिखें

जो भी जानकारी आप पढ़ रहे हैं, उसे अपने शब्दों में लिखें। कॉपी करने के बजाय, समझकर लिखना अधिक प्रभावी होता है।  

लिखकर पढ़ने के बाद दूसरों को समझाएं

लिखकर पढ़ने के बाद किसी और को समझाने की कोशिश करने से पढ़ाने की प्रक्रिया में आप जानकारी को दोबारा समझते हैं।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

कोई आपके बारे में सोच रहा है, कैसे पता चलेगा?