डेब्यू करने जा रहे ये स्टार किड्स कितने पढ़े-लिखे हैं?


By Mahima Sharan07, Jan 2025 02:37 PMjagranjosh.com

स्टार किड्स एजुकेशन

कुछ बॉलीवुड सुपरस्टार  के बच्चे जल्द ही टीवी का चेहरा बनकर सामने आने वाले हैं। आज हम आपको इन स्टार किड्स के एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में बताएंगे।

इब्राहिम अली खान

सैफ अली खान के बेटे और सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान जल्द ही सरजमीं में डेब्यू करेंगे। उनके फेन इस लम्हें का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इब्राहिम ने धीरूभाई अंबानी स्कूल से अपनी प्राथमिक पढ़ाई पूरी की, जिसके बाद उन्होंने न्यू यॉर्क फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग में ग्रेजुएशन किया।

राशा ठडानी

रवीना टंडन की बेटी राशा ठडानी जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। वह फिल्म आजाद में डेब्यू करने जा रही है। बता दें कि इस फिल्म का गाना उई अम्मा काफी ट्रेंड में है। पढ़ाई की बात करें तो राशा ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया की ओर अपना रुख कर लिया है।

शनाया कपूर

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही इंडस्ट्री में अपने कदम रखने वाली है। इस साल उनकी दो फिल्म वृषभा और आंखों की गुस्ताखियां आने वाली है। शनाया ने मुंबई के इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल से प्राथमिक पढ़ाई की है। जिसके बाद वे ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए लंडन चली गई। बता दें कि शनाया ने एक्टिंग के लिए ट्रेनिंग भी ली है।

अमान देवगन

अमान देवगन अजय देवगन के भांजे हैं, जो राशा के साख फिल्म आजाद में दिखने वाले हैं। अमान ने मुंबई के स्कूल से ही प्राथमिक और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है।

सिमर भाटिया

अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी फिल्मी दुनिया में अपने पैर रखने के लिए तैयार है। सिमर में मुंबई के स्कूल से अपनी पढ़ाई की है।

अहान पांडे

अहान पांडे जल्द ही मोहित सूरी की फिल्म में नजर आने वाले हैं। अहान ने मुंबई के ओबेरॉय स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। इसके साथ ही वह दो फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक भी रह चुके हैं।

ये स्टार किड्स जल्द ही फिल्मी दुनिया में नजर आने वाले हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

सपनों की दुनिया से कम नहीं हैं ये 7 जगहें