Suhani Bhatnagar: दंगल की बबीता कितनी पढ़ी लिखी थीं? जानिए


By Mahima Sharan19, Feb 2024 11:55 AMjagranjosh.com

सुहानी भटनागर का जन्म

सुहानी भटनागर का जन्म 14 जुलाई 2004 को नई दिल्ली, भारत में हुआ था। वह एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं। सुहानी भटनागर हिंदी फिल्म दंगल में बबीता कुमारी के रूप में अपनी पहली भूमिका के लिए बहुत लोकप्रिय हैं।

मॉडल के रूप में किया है काम

सुहानी एक मॉडल रही हैं और टीवी एडवरटाइजमेंट, कैटलॉग सूट, प्रिंट एडवर्टाइजमेंट के साथ-साथ वीडियो में भी दिखाई दी हैं। दंगल में भूमिका मिलने से काफी पहले वह मोंटे कार्लो में एक युवा अभिनेत्री थीं।

कितनी पढ़ी-लिखी है

दंगल फेम सुहानी भटनागर ने बेहद ही कम उम्र में दुनिया से अलविदा कह दिया। वे फरीदाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने अभी तक अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कि थी।

प्रोफेशनल लाइफ

उनके करियर की शुरुआत बतौर फिल्म अभिनेत्री डेब्यू: दंगल (2016) से हुई। पढ़ाई के साथ-साथ उनका फोकस अपने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर पर भी रहा है।

अवार्ड

साल 2016 में उन्हें बेस्ट चाइल्ड एक्ट्रेस अवार्ड FOI के लिए नॉमिनेट किया गया था। साल 2018 में उन्होंने स्टार स्क्रीन अवार्ड फॉर बेस्ट चाइल्ड एक्ट्रेस भी मिला था।

सुहानी का परिवार

सुहानी का जन्म भारत के हरियाणा के फरीदाबाद में एक पंजाबी कायस्थ हिंदू परिवार में पुनीत भटनागर और उनकी पत्नी पूजा भटनागर के यहां हुआ था। उनका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम प्रीति भटनागर है।

कम उम्र में दुनिया को किया अलविदा

सुहानी भटनागर का 16 फरवरी, 2024 को 19 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री डर्मेटो मायोसाइटिस नामक एक बीमारी से जूझ रही थी, जो सूजन और त्वचा पर दाने का कारण बनती है। कुछ समय पहले उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था, और इलाज के दौरान उन्होंने जो दवा ली वे उन्हें सूट नहीं किया।

सुहानी भटनागर को आज भी दुनिया दंगल फेम बबीता के नाम से जानती है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

बिहार में असिस्टेंट आर्किटेक्ट के पदों पर होगी भर्ती