By Priyanka Pal04, Jan 2023 02:15 PMjagranjosh.com
दुनिया में कई तरह के पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनमें से कुछ खूबसूरत होते हैं तो कुछ विचित्र और अनोखे।
विस्टेरिया नाम का पेड़ जापान में पाया जाता है इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत पेड़ कहा जाता है यह पेड़ फूलों से ढकें हुए होते हैं किसी पेड़ पर गुलाबी तो किसी पर नीले रंग के फूल होते हैं।
क्या आप जानते हैं ? इन फूलों को खिलने में 15 साल तक लग जाते हैं।
ग्रेट सिकुआ ट्री यह पेड़ पृथ्वी पर मौजूद सबसे बड़ा पेड़ है यह देखने में किसी दानव की तरह लगता है यह अजीब सा दिखने वाला पेड़ अमेरिका में पाया जाता है।
इस पेड़ का वजन लगभग 27 पाउंज बताया जाता है और इसकी लंबाई 275 फीट होती है अगर इस पेड़ की आयु की बात की जाय तो 2300-2700 के आस-पास बताई जाती है।
जबूटीकाबा नामक एक पेड़ की टहनियों पर उसके फल लगते हैं यह अंगूर की प्रजाति का पेड़ होता है जिसके फल को ब्राजील, अर्जनटीना, पेरू और बोलिवीया जैसे देश में लोग खाते हैं।
इस पेड़ के फल का इस्तेमाल वाइन बनाने में भी किया जाता है।
ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला बोतल पेड़ जिसकी बनावट बिल्कुल किसी बोतल जैसी ही लगती है कहा जाता है कि पुराने समय में शिकारी अपने तीर में इसका रस लगाकर शिकार किया करते थे।
यमन के सेकोट्रा द्वीप जिसे ‘एलियन आइलैंड’ के नाम से भी जाना जाता है वहां पाए जाने वाले एक पेड़ को ड्रैगन ब्लड ट्री कहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ के काटने से लाल रंग का पदार्थ निकलता है।
यह पेड़ अपने अनोखेपन के लिए दुनिया में बहुत चर्चित है।