कपिल शर्मा से लेकर अर्चना पूरन सिंह ने कहां तक पढ़ाई की है?
By Priyanka Pal10, May 2024 10:21 AMjagranjosh.com
पूरी दुनिया में हंसी के ठहाके लगाने वाले कपिल शर्मा अब नेटफिल्क्स पर अपना शो लेकर आ चुके हैं। लेकिन क्या आप अपने इन फेवरेट कॉमेडियन की एजुकेशन के बारे में जानते हैं? आगे जानिए।
कपिल शर्मा
दुनिया भर में बेस्ट कॉमेडियन के नाम से जाने - जाने वाले कपिल शर्मा ने अमृतसर के श्री राम आश्रम सीनियर स्कूल से पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने हिंदू कॉलेज से बीए कंप्लीट करने के बाद जालंधर के एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स से ग्रेजुएट हैं।
कीकू शारदा
मुंबई के डॉन बॉस्को हाई स्कूल से कीकू शारदा ने पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन। चेतन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च से MBA किया है।
चंदन प्रभाकर
चंदन प्रभाकर ने कपिल शर्मा के साथ ही श्री राम आश्रम सीनियर स्कूल से ही स्कूलिंग करने क बाद हिंदू कॉलेज अमृतसर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
सुमोना चक्रवर्ती
सुमोना ने काफी टाइम तक कपिश शर्मा शो में काम किया है। उन्होंने कॉन्वेंट स्कूल लखनऊ से स्कूलिंग करने के बाद जय हिंद कॉलेज मुंबई से बैचलर ऑफ आर्टेस इन इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है।
कृष्णा अभिषेक
कृष्णा अक्सर कपिल के शो में एक लड़की के किरदार में नजर आते हैं। उन्होंने मुंबई के सेंट लॉरेंस हाई स्कूल से स्कूलिंग की है। उसके बाद वह एक्टिंग की दुनिया में प्रवेश करने निकल गए ।
सुनील ग्रोवर
कभी डॉक्टर तो कभी एक महिला का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर बेहतरीन कॉमेडियन हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से थिएटर में मास्टर्स किया है।
अर्चना पूरन सिंह
कपिल के शो में जज बनीं अर्चना पूरन सिंह ने देहरादून में सेंट जीसस एंड मैरी स्कूल से स्कूलिंग पूरी की है। दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन से इंग्लिश ऑनर्स में डिग्री हासिल की है।
ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Google CEO : सुंदर पिचाई ने आईआईटी से कौन सी डिग्री ली है?