इंप्रेसिव पर्सनैलिटी के लिए अपनाएं ये साइकोलॉजिकल ट्रिक्स


By Mahima Sharan09, Mar 2025 12:27 PMjagranjosh.com

पर्सनैलिटी

क्या आप एक ऐसी पर्सनैलिटी चाहते हैं, जिससे बिन कुछ कहें ही लोग आपकी ओर आकर्षित हो जाएं? अगर हां, तो आज हम आपको कुछ साइकोलॉजिकल ट्रिक्स के बारे में बताएंगे-

मिररिंग

इसका मतलब है सामने वाले की बॉडी लैंग्वेज को अपनाना। जब आप सामने वाले के हाव-भाव, व्यवहार, अंदाज को समझकर उनसे उसी प्रकार में बात करते हैं, तो लोगों के इंप्रेस होने के चांस ज्यादा होते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे आपसे जुड़ाव महसूस करने लगते हैं।

नाम का उपयोग करें

लोगों से बात-चीत करते वक्त उनके नाम का प्रयोग करें। ऐसा करने से वे आपके ओर और अधिक आकर्षित होते हैं।

बेन फ्रैंकलिन इफेक्ट

इसका मतलब है किसी से मदद लेना। जब कोई व्यक्ति हमारी मदद करता है तो वे हमें और अधिक पसंद करने लगते हैं। इसे बेन फ्रैंकलिन इफ़ेक्ट कहते है।

समानताएं खोजें  

लोग उन लोगों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं जो उनका व्यवहार इनसे मिलता-जुलता हो। इसे सिमिलैरिटी अट्रैक्शन प्रिंसिपल कहते है।

ओपन बॉडी लैंग्वेज  

आपका हाव-भाव सामने वाले पर गहरा प्रभाव छोड़ता है। अगर आप अपनी बॉडी लैंग्वेज को पॉजिटिव और ओपन रखते हैं, तो लोग आपसे ज्यादा आकर्षित महसूस करते हैं।

इस तरह से आप अपनी पर्सनैलिटी को आकर्षित बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

एक्स्ट्रा इनकम के लिए कॉलेज के साथ करें ये पार्ट टाइम जॉब