एक बार में होना है शॉर्टलिस्ट? ऐसे तैयार करें रिज्यूमे


By Mahima Sharan03, Apr 2025 05:31 PMjagranjosh.com

कैसे तैयार करें सीवी

अप्रैल के बाद कई लोग अपने करियर को नई रफ्तार देने के लिए जॉब स्विच करते हैं। जॉब बदलने के लिए हमें सबसे पहले अपना पोर्टफोलियो यानी रिज्यूमे दूसरी कंपनियों को देनी होती है। कंपनियों के पास रिज्यूमे की बौछार होती है। अब यह आप के ऊपर निर्भर करता है कि आप आपने रिज्यूमे को कितना अनोखा बनाते हैं ताकि पहली झलक में ही आपका रिज्यूमे शॉर्टलिस्ट हो जाए।

व्यक्तिगत जानकारी

सीवी में सबसे पहले अपनी पर्सनल जानकारी जैसे कि-नाम, पता, फोन नंबर और ईमेल आईडी आदि लिखें।

अपनी स्किल के बारे में बताए

अपनी स्किल के बारे में विस्तार से लिखें। यह आपकी सीवी को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करता है। इससे कंपनियों को यह जानने में मदद है कि आपके कितने योग्य कैंडिडेट है और आपके पास कितना स्किल है।

एजुकेशन डिटेल्स

अपनी सीवी में अपनी एजुकेशन के रिलेटेड सभी जानकारियों को भरें। अगर आप ने ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के अलावा कोई कोर्स किया है, तो उसके बारे में भी बताए।

वर्क एक्सपीरियंस (अनुभव)

अब सबसे जरूरी चीज जो आती है वो है आपका वर्क एक्सपीरियंस। आपने जिन कंपनियों में काम किया है उनके बारे  में विस्तार से बताए। अपने वर्क रोल से लेकर वहां के कार्य पीरियड तक सभी चीजों के बारे में विस्तार से बताए।

कंपनी में अपने योगदान के बारे में बताए

सीवी में आपना ऑब्जेक्टिव जरूर लिखें। आप उन्हें बताए कि आपके योगदान से कंपनी को कैसे फायदा पहुंचा है।

इस तरह से आप अपने सीवी को एक आकर्षित रूप दे सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

बिना नीट मेडिकल फील्ड में शानदार करियर कैसे बनाएं?