रोजाना की ये 7 आदतें आपको बना देंगी स्मार्ट


By Priyanka Pal09, Jan 2025 06:00 AMjagranjosh.com

रोजाना उठना काम पर जाना परिवार और दोस्तों के लिए समय ना निकालना सिर्फ अपनी दुनिया में बने रहना ठीक नहीं। स्मार्ट बनने के लिए अपनाएं आगे दी जा रही बेहतरीन 7 टिप्स।

काम पूरा करना

अगर आपके दिमाग में किसी काम को लेकर टेंशन हो रही है, तो आप उस काम को पूरा करें क्योंकि हमारा दिमाग हमेशा उन चीजों को याद बनाए रखता है, जो अधूरे होते हैं।

इंप्रेशन

लास्ट इंप्रेशन उतना ही जरूरी है जितना लास्ट। आप किसी इंटरव्यू में बैठकर जितना शुरूआत में इंप्रेशन बनाते हैं उतना है सिलेक्ट होने के बाद भी बनाकर रखना जरूरी होता है।

मुझे पता है कहना बंद करें

अगर आप लोगों के बीच में पॉपुलर बनना चाहते हैं तो हर पता हुई बात को हां मुझे पता है ऐसा कहना बेद करें। ये तरीका दूसरों के सामने आपको बुरा बना सकता है। क्योंकि स्मार्ट लोग दूसरों की बात को भी ध्यान से सुनना पसंद करते हैं।

सवाल पूछना

बहुत कम लोग दूसरों की बातों को सुनते हैं, ज्यादातर लोग कहना पसंद करते हैं। नहीं अगर आप सही सवाल करना जानते हैं तो ये तरीका आपको दूसरों के सामने स्मार्ट बनाता है।

ऑब्जर्व

अगर आप सिर्फ लोगों की बोली गई बात को ही सुनते हैं तो आप उस पर ही भरोसा करेंगे। लेकिन यदि आपको किसी को ऑब्जर्व करना आता है या बॉडी लैंग्वेज की समझ है तो आप बात को और अच्छे से समझ सकते हैं।

गुस्से वाले लोगों को डील करना

जो लोग आपसे गुस्सा हैं उनके पास जाकर बैठना शुरू करें। क्योंकि दूसर से किसी इंसान का गुस्सा करना आसान है लेकिन जब आप उनके पास बैठ जाते हैं तो वे गुस्से में बात नहीं करते।

आंखों में देखना

जितना ज्यादा आप लोगों की आंखों में देखकर बात करते या उन्हें सुनते हैं, उतना ही लोग आपको सीरियस लेने की कोशिश करते हैं। ये तरीका आपको दूसरों के सामने स्मार्ट दिखाता है।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

पुरानी आदत छोड़ें, रिवीजन का नया तरीका अपनाएं