By Priyanka Pal27, Mar 2025 12:50 PMjagranjosh.com
भारत में पहला GI टैग किस प्रोडक्ट को मिला था?
भारत विविध संस्कृतियों और परंपराओं से भरा देश है। जो कि दुनिया भर में अपनी अलग - अलग पहचान के लिए जाना जाता है।
जनरल नॉलेज
अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में जनरल नॉलेज से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं। आज जानिए GI टैग किसे मिलता है और भारत के किस प्रोडक्ट को सबसे पहले मिला था।
GI टैग क्या होता है
GI Geographical Indication या भौगोलिक संकेत जो सिर्फ उन उत्पादों के लिए किया जाता है, जिनकी एक विशेष भौगोलिक उत्पत्ति होती है। इसी के साथ जो प्रोडक्ट अपनी क्वालिटी में खरे उतरते हैं।
किस वस्तु को मिला GI टैग
भारत में सबसे पहला GI टैग दार्जलिंग चाय को मिला था। जो कि दुनिया भर में अपनी सुगंधित खुशबू और अनोखे स्वाद के लिए जानी जाती है।
पहली उपलब्धि
अपने बेहतरीन स्वाद के लिए जानी जाने वाली दार्जलिंग चाय को GI टैग की उपलब्धि साल 2004 में हासिल हुई थी।
GI टैग वाली वस्तुएं
इसके बाद से महाबलेश्वर की स्ट्रॉबेरी, जयपुर की ब्लू पॉटरी, बनारस की साड़ी, लखनऊ का आम और प्रयागराज का अमरूद ने भी GI टैग की लिस्ट में अपनी जगह बना रखी है।
GI कानून
भारत में साल 1999 में GI टैग को लेकर कानून बनाया गया था। जिसके बाद साल 2003 में इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हुई और साल 2004 में पहला GI टैग मिला।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।