ये 5 फॉरेन लैंग्वेज दिखाएंगी नौकरी की नई राहें


By Mahima Sharan06, Aug 2024 04:58 PMjagranjosh.com

फॉरेन लैंग्वेज कोर्स

आज के समय में फॉरेन लैंग्वेज का डिमांड लगातार बढ़ रहा है। ये एक ऐसा क्षेत्र हैं जो आपका भविष्य संवार सकता है। अगर आप भी मोटी सैलरी के साथ-साथ सिक्योर लाइफ जीना चाहते हैं, तो, ये 5 फॉरेन लैंग्वेज कोर्स आपका करियर बदल देंगी।

फ्रेंच लैंग्वेज कोर्स

भारत में सबसे ज्यादा सीखी और बोले जाने वाली विदेशी भाषाओं में फ्रेंच नंबर 1 है। यही वजह है कि इसे ज्यादातर स्कूलों में कोर्स का हिस्सा बनाया गया है। दरअसल, भारत के कॉरपोरेट जगत में फ्रेंच लैंग्वेज जानने वालों की मांग काफी ज्यादा है।

जर्मन लैंग्वेज कोर्स

जर्मन भारत में दूसरी सबसे लोकप्रिय विदेशी भाषा है। इस भाषा को सीखने के कई फायदे हैं। इस कोर्स को सीख कर आप जर्मन, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड जैसे देशों में करियर अपॉर्चुनिटी की तलाश कर सकते हैं।

स्पेनिश लैंग्वेज कोर्स

स्पेनिश एक वैश्विक भाषा है। यह भाषा आपको कई जॉब ऑप्शन दे सकती है। यह यूएसए में दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

जापानीज लैंग्वेज कोर्स

पिछले कुछ सालों में भारत और जापान के बीच संबंध काफी मजबूत हुए हैं। यही वजह है कि कई बड़ी जापानी कंपनियां भारत में निवेश कर रही हैं। ऐसे में आप जापानी कोर्स सीख सकते हैं।

चाइनीज लैंग्वेज कोर्स

दुनिया भर में करीब एक अरब लोग मंदारिन चाइनीज बोलते हैं। इसलिए इसे जानने वालों की मांग यहां अगले कुछ सालों तक बनी रहेगी।

इन फॉरेन लैंग्वेज से आप अपना भविष्य संवार सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

आर्ट स्ट्रीम वालों का भविष्य बदलेंगे ये 5 डिप्लोमा कोर्स