फ्रांस ने दिया महिलाओं को अबॉर्शन कराने का अधिकार


By Priyanka Pal06, Mar 2024 04:19 PMjagranjosh.com

फ्रांस

क्या आपको पता है? महिलाओं को अबॉर्शन का संवैधानिक अधिकार देने वाला फ्रांस दुनिया का पहला देश बन गया है। जी हां, फ्रांस के संविधान में गर्भपात के अधिकार को शामिल किया गया है।

गर्भपात का अधिकार

फ्रांस ने महिलाओं को गर्भपात का संवैधानिक अधिकार दे दिया है। फ्रांसीसी संसद ने सोमवार, 4 मार्च को गर्भपात के अधिकार को संविधान में शामिल करने के लिए वोटिंग की। जिसमें इस संविधान का मंजूरी भी मिली।

पहला देश

फ्रांस गर्भपात के कानून में बदलाव करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इसमें मिली मंजूरी के बाद अब गर्भपात कराना महिलाओं का संवैधानिक अधिकार होगा।

संशोधन

फ्रांस के सांसदों ने महिलाओं को गर्भपात की आजादी से जुड़े 1958 के संविधान को संशोधित किया है। फ्रांस में 1975 से इसके लिए कानून है।

लीगल

फ्रांस में इससे पहले 1975 में अबॉर्शन को लीगल बनाया था लेकिन अब इसमें बदलाव कर संवैधानिक बना दिया गया है।

महिलाओं का अधिकार

प्रधानमंत्री गेब्रियल अटल ने ससंद में मतदान से पहले कहा कि हम सभी महिलाओं को एक संदेश दे रहे हैं कि आपका शरीर आपका है और कोई दूसरा आपके लिए निर्णय नहीं ले सकता है। यह फैसला महिलाएं स्वयं ले सकेंगी।

माई बॉडी माई चॉइस

संसद में मतदान और प्रस्ताव के पास होने के बाद पेरिस में एफिल टॉवर पर माई बॉडी माई चॉइस नारे की तरह जश्न मनाया गया।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

GK Quiz On Ramayana: हनुमान के पुत्र का क्या नाम है?