डिप्रेशन दूर करने के लिए खेलें ये गेम, दिमाग भी होगा तेज


By Mahima Sharan03, Sep 2024 03:11 PMjagranjosh.com

डिप्रेशन से कैसे बचे

जिस तरह से दुनिया बदल रही है लोगों में तनाव का स्तर भी बढ़ रहा है। अगर आप अपने डिप्रेशन पर काबू पाना चाहते हैं, तो यहां कुछ ऐसे गेम के बारे में बताया गया है जो आपके दिमाग को बुलेट ट्रेन की तरह तेज बना देंगे।

चेस खेलें

चेस एक तरह का माइंड एक्सरसाइज है, जो आपके दिमाग को चैलेंज करता है। इससे मेमोरी बूस्ट होती है और आप डिप्रेशन और तनाव से का खतरा भी कम होता है।

गोल्फ

गोल्फ खेलते वक्त आपको ज्यादा फोकस की जरूरत पड़ती है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है और आप खुद को चिंता से मुक्त पाते हैं।

बैडमिंटन

बैडमिंटन एक एक्टिव गेम है, जिससे एनर्जी बढ़ती है। यह आपके मेंटल कंडीशन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

स्विमिंग

स्विमिंग स्ट्रेस और टेंशन को कम करने में सबसे सहायक है। जब हम पानी में तैरते है, तब मन फ्रेश और शांत रहता है।

साइकिलिंग

साइकिलिंग एक एरोबिक एक्सरसाइज है, जिससे दिल और दिमाग दोनों हेल्दी रहते हैं। अगर आप खुश और टेंशन फ्री रहना चाहते हैं, तो साइक्लिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

डिप्रेशन से बचने के लिए ये गेम बेस्ट है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

हाथ का अंगूठा खोलेगा लोगों के बड़े राज