हाथ का अंगूठा खोलेगा लोगों के बड़े राज


By Mahima Sharan03, Sep 2024 12:41 PMjagranjosh.com

पर्सनैलिटी टेस्ट

हर सब एक दूसरे से अलग है न की सिर्फ दिखने में बल्कि हमारा व्यवहार भी एक दूसरे से अलग होता है। कोई आपका कितना भी करीबी या बेस्ट फ्रेंड ही क्यों न हो सभी की आदतें विभिन्न है। यहां तक की बच्चों की आदतें उनके माता-पिता से अलग होती है।

एक अलग पहचान

हम सभी की एक अनोखी पहचान होती है और यह पहचान हमें हमारी व्यवहार और पर्सनैलिटी से मिलती है। लेकिन, किसी के असली पर्सनैलिटी को पहचान पाना इतना आसान नहीं होता। कुछ लोग होते कुछ और है और दिखाते कुछ और। ऐसे में किसी की असली पर्सनैलिटी को पहचान पाना इतना भी आसान नहीं है।

अंगूठे से करें व्यक्ति की पहचान

अगर आप अपनी या किसी अपने की असल पर्सनैलिटी की पहचान करना चाहते हैं, तो कई सारे ऐसे पर्सनैलिटी टेस्ट है, जो आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम आपको अंगूठे की मदद से किसी के पर्सनैलिटी के राजों को जानने में मदद करेंगे।

नीचे से चौड़ा अंगूठा

कुछ लोगों का अंगूठा नीचे की ओर चौड़ा और ऊपर से नुकीला होता है। ऐसे लोगों की पर्सनैलिटी बेहद ही आकर्षित होती है। ये लोग अपनी बातों से किसी को भी इन्फ्यूएंस करने की ताकत रखते हैं। ये लोग बहुत जल्दी बेहतरीन दोस्त बना लेते हैं और दोस्तों के लिए किसी भी हद तक जाते हैं।

एक सामान अंगूठा

कुछ लोगों के अंगूठे ऊपर से लेकर नीचे तक एक सामान के होते हैं। ऐसे लोग बेहद ही सीधे होते हैं और अपने काम से काम रखते हैं। ये लोग किसी दूसरों के काम में दखलंदाजी नहीं करते। इन्हें कला से प्यार होता है और हमेशा दूसरों के साथ ईमानदार रहते हैं।

छोटा अंगूठा

कुछ लोगों के अंगूठे छोटे होते हैं। ऐसे लोग दृढ़ निश्चय की भावना रखते हैं और जो भी काम को अपने हाथ में लेते हैं उसे पूरा कर के ही दम लेते हैं। ये लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं और रिश्तों को निभाना बखूबी से जानते हैं।

झुका अंगूठा

कुछ लोगों का अंगूठा पीछे की तरफ झुका हुआ होता है। इस तरह के लोग बेहद उदार किस्म के होते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। सामाजिक स्तर पर इन लोगों को काफी पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।

पतला अंगूठा

कुछ लोगों के अंगूठे पतले होते हैं। ऐसे लोग एकांत में जीवन बिताना पसंद करते हैं। इन लोगों को ज्यादा बातचीत करना पसंद नहीं होता। यही कारण है कि लोग इनकी बाते सही तरीके से समझ नहीं पाते, लेकिन एक बार वे किसी से जुड़ जाएं तो उसे पूरे मन से अपना मानते हैं।

तो किस आकार का है आपका अंगूठा? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

भटके मन पर ऐसे पाएं काबू, रफ्तार से दौड़ेगा दिमाग