भटके मन पर ऐसे पाएं काबू, रफ्तार से दौड़ेगा दिमाग


By Mahima Sharan03, Sep 2024 11:25 AMjagranjosh.com

मन हमारा सबसे बड़ा दोस्त और दुश्मन होता है। अगर हम अपने मन पर काबू पा ले तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप अपने भटके मन पर काबू पा सकते हैं।

एक चीज पर ध्यान रखें

जब आपका मन इधर-उधर भटकने लगे तब एक काम पर फोकस करने की कोशिश करें। इससे आपको ध्यान देने में मदद मिलती है। ऐसे में आपका दिमाग अन्य कामों में नहीं उलझता है।

ब्रेक लें

जब आपको ऐसा लगे की सही से एक्रागता के साथ काम नहीं कर पा रहे हैं, तब ब्रेक लेने में ही समझदारी है। ब्रेक में उन एक्टिविटी को शामिल करें जिससे आपको खुशी मिलती है, ऐसा करने से दिमाग को आराम मिलता है।

छोटी चीजों पर ध्यान दें

भटके मन पर काबू पाने के लिए उन चीजों के लिए समय निकाले जिससे आपको खुशी मिलती है। इस एक्टिविटी से दिमाग रिलैक्स रहता है और सोचने-समझने की प्रक्रिया में वृद्धि होती है।

नई एक्टिविटी

दिमाग की एकाग्रता शक्ति को बढ़ाने के लिए नई एक्टिविटी में हिस्सा लें। ऐसा करने से माइंड एक्टिव रहता है और आप चीजों को और क्लियर तरीके से सोच पाते हैं।

मेडिटेशन और इमोशनल दबाव

मन को शांत करने का सबसे रामबाण तरीका है मेडिटेशन करना। मेडिटेशन फोकस को बढ़ाता है।

इमोशनल दबाव

कोशिश करें कि आप अपने दिमाग पर कम इमोशनल दबाव डालें। इमोशनल दबाव आपके तनाव के स्तर को बढ़ाता है।

इन टिप्स की मदद से आप अपने भटके मन पर काबू पा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

एग्जाम से 15 दिन पहले पढ़ाई कैसे करें?