Gandhi Jayanti Wishes: इन संदेशों से लोगों को दिलाएं बापू की याद


By Mahima Sharan02, Oct 2024 06:06 AMjagranjosh.com

गांधी जयंती

2 अक्टूबर को हर साल महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। यह दिन गांधी की अहिंसा, सत्य और शांति की शिक्षाओं पर चिंतन करने का समय है। इस मौके पर आप अपने दोस्तों को इन संदेशों से शुभकामनाएं दे सकते हैं-

खुशी

खुशी तब होती है जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, उसमें सामंजस्य होता है।

ताकत

ताकत शारीरिक क्षमता से नहीं आती। यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।

जिंदगी

ऐसे जियो जैसे कि कल मरना है। ऐसे सीखो जैसे कि हमेशा जीना है।

भविष्य

भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम वर्तमान में क्या करते हैं।

विश्वास

आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता एक महासागर है; यदि सागर की कुछ बूंदें गंदी हैं, तो सागर गंदा नहीं हो जाता।

इन संदेशों से आप अपने दोस्तों को विश कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

गूगल में मिलेगा इंटर्नशिप करने का मौका, लाखों में होगा पैकेज