G:K : भारतीय कानून में क्या है एनकाउंटर के लिए प्रावधान


By Priyanka Pal18, Apr 2023 11:33 AMjagranjosh.com

भारतीय कानून -

वैसे आपको बता दें भारतीय कानून में एनकाउंटर को वैध ठहराने का प्रावधान नहीं है लेकिन कुछ नियम जरूर हैं।

धारा 46 -

अगर कोई अपराधी खुद को बचाने के लिए या पुलिस पर किसी तरह का हमला करने की कोशिश करता है तो पुलिस उस पर जवाबी हमला कर सकती है।

सुप्रीम कोर्ट के नियम -

पुलिस को जब भी किसी आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलती है तो वह या तो लिखित होनी चाहिए या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के जरिए हो।

धारा 157 -

पुलिस की तरफ से गोलीबारी या किसी की मौत की जानकारी मिलने पर तुरंत धारा 157 के तहत कोर्ट में F.I.R दर्ज होनी चाहिए।

धारा 176 -

इस धारा के तहत पुलिस फायरिंग में हुई प्रत्येक व्यक्ति की मौत की जांच होनी चाहिए और साथ ही इसकी रिपोर्ट मजिस्ट्रेट को देना अनिवार्य होता है।

यह भी है प्रावधान -

जांच में कोई शक पैदा नहीं हो जाता तब तक (NHRC) राष्ट्रीय मानव अधिकाक कानून को जांच में शामिल करना आवश्यक नहीं है।

संविधान का अनुच्छेद 141 -

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 141 सुप्रीम कोर्ट को कोई नए नियम या कानून बनाने की आजादी देता है।

G.K : धर्मग्रंथ और ऐतिहासिक ग्रंथ से मिलनेवाली महत्वपूर्ण जानकारी