GK: भारत में सबसे लंबी सुरंग कौन सी है? क्या है इसका इतिहास


By Mahima Sharan16, May 2023 05:51 PMjagranjosh.com

चेनानी नाशरी सुरंग

जम्मू-कश्मीर में स्थित चेनानी नाशरी सुरंग भारत में सबसे लंबी सुरंग है। इस टनल की लंबाई करीब 9.2 किलोमीटर है। यह एशिया की सबसे लंबी सुरंगों में से एक है।

छोटा सफर

इस टनल के सुचारू होने के  बाद श्रीनगर से जम्मू के बीच का रास्ता घट कर  महज दो घंटे का हो जाएगा। साथ ही वाहनों को आपस में टकराने से बचाने के लिए यहा खास इंतजाम किए गए हैं।

सेफ्टी फीचर्स

इस टनल में दुनिया में मौजूद बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स का भी इस्तेमाल किया गया है अगर मुख्य टनल में कोई दिक्कत आती है तो आपात स्थिति के लिए दूसरी टनल बनाई गई है।

उद्घाटन

इस सुरंग को टनल को चेनानी नाशरी टनल के साथ ही कई अन्य नामों से भी जाना जाता है। इस सुरंग का उद्घाटन साल 2017 में किया गया था।

बर्फबारी के दौरान

इस सुरंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर घाटी में हिमस्खलन या फिर बर्फबारी होती भी है तो टनल के यातायात में कोई दिक्कत नहीं होगी।

सफर

यह सुरंग के कारण उधमपुर जिले के चेनानी और रामबन जिले के नाशरी के बीच की दूरी को घटाकर 10.9 किलोमीटर कर देगी।

GK 2023: मिसाइल और रॉकेट के बीच क्या है अंतर? जानें