By Priyanka Pal27, Jan 2025 01:41 PMjagranjosh.com
अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में कई सवाल पूछे जाते हैं, जिनमें कई बार आपको सरल चीजों के आसान मतलब पता ना होने के कारण ऑल इंडिया रैंक आने से पीछे हो जाते हैं। ऐसे में आज जानिए खाने - पीने की चीजों के इंग्लिश में नामों को।
जलेबी का इंग्लिश में क्या कहा जाता है?
खुशियों में खाई जाने वाली ये जलेबी इंग्लिश में Funnel Cake कहलाती है।
पापड़ तो सभी खाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है इसे इंग्लिश में क्या कहा जाता है?
इंग्लिश में पापड़ को Poppadom बोला जाता है।
भारत में ज्यादातर लोगों का फेवरेट समोसा, इसे इंग्लिश में क्या कहा जाता है?
समोसा को इंग्लिश में Rissole या Savoury stuffed pastry कहा जाता है।
बारिश में खाए जाने वाले पकौड़ों की इंग्लिश क्या है?
पकौड़ों को इंग्लिश में Fritters कहा जाता है।
मटर पनीर को इंग्लिश में क्या कहा जाता है?
मटर पनीर को इंग्लिश में Cottage cheese and Pea Curry।
भारतीय व्यंजनों में शामिल मालपुओ को क्या कहा जाता है?
मालपुओ को Pancake कहते हैं।
क्या आपको पता है, गुलाब जामुन की इंग्लिश क्या होती है?
गुलाब जामुन को इंग्लिश में Deep Fried milk balls in syrup कहा जाता है।
हलवा को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
हलवा को इंग्लिश में pudding बोलते हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।