सरकार की 5 ऐसी योजनाएं, जो किसानों को बनाती हैं सशक्त
By Mahima Sharan09, Jan 2025 03:08 PMjagranjosh.com
सरकारी योजना
भारतीय किसानों को सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसका असल मक़सद किसान को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाना है, लेकिन कई बार कुछ लोग जानकारी की आभाव इन सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। आज हम आपको 5 सरकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
यह योजना पात्र भूमि धारक किसानों को 6,000 रुपये की वार्षिक आय सहायता प्रदान करती है। यह राशि किसान के आधार से जुड़े बैंक खाते में हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्ते जाती है।
प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना
यह 18 से 40 वर्ष की आयु के छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक पेंशन योजना है। 60 वर्ष की आयु के बाद ग्राहकों को प्रति माह 3,000 रुपये की न्यूनतम पेंशन मिलती है।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
यह योजना 2007 में कृषि और संबंधित क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य किसानों के प्रयासों को मजबूत करके, जोखिम को कम करके और कृषि क्षेत्र में बढ़ावा देकर खेती को एक लाभदायक आर्थिक गतिविधि बनाना है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)
यह योजना फसल बीमा प्रदान करती है। किसान विभिन्न चरणों में अपनी फसलों की तस्वीर खींचने और शेयर करने, फसल के स्वास्थ्य की निगरानी करने और फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
सरकार की ये योजना भारतीय किसानों में सशक्त बनाएगी। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
स्ट्रेस को कैसे मैनेज करें? स्टूडेंट जया किशोरी से जानें उपाय