साइकोलॉजी के अनुुसार, टेंशन में भी शांत रहने वाले लोगों में होती हैं ये आदतें


By Priyanka Pal30, Nov 2024 08:00 AMjagranjosh.com

क्या आपने अपने आस - पास कुछ ऐसे लोगों को देखा है जो हमेशा किसी भी परिस्थिती के समय में खुद को शांत बनाए रखते हैं। आज इस वेब स्टोरी में आप भी जानिए शांत रहने वाले लोगों की अच्छी आदतों के बारे में।

विकसित मानसिकता

जो लोग दबाव के समय भी खुद को शांत रखते हैं, वे आमतौर पर चुनौतियों को सीखने के अवसर के रूप में लेते हैं। वह अपनी क्षमताओं को तय करने की बजाय प्रयास और सुधार पर फोकस करते हैं।

सेल्फ केयर

अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना दबाव में शांत रहना उन्हें महान बनाता है। जो सेल्फ केयर पर फोकस करते हैं वो जानते हैं उन्हे तनाव से निपटने में मदद मिलती है।

सचेत रहना

यह लोग माइंडफुलनेस टेक्नीक की प्रैक्टिस करते हैं, वे अपने विचारों और भावनाओं के बारे में अधिक जागरूक हो जाते हैं। इससे उन्हें बिना सोचे समझे तनावपूर्ण स्थितियों को शांति से संभालने में हेल्प मिलती है।

भावनात्मक बुद्धि

भावनात्मक रूप से अपनी प्रतिक्रिया को मैनेज कर सकते हैं और दूसरों की भावनाओं सो जुड़ सकते हैं। आत्म – चिंतन, प्रतिक्रिया और अभ्यास के माध्यम से अपनी भावनात्मक बुद्धिमत्ता में सुधार करके आप भी शांत बन सकते हैं।

खुद से बातें करना

यह लोग अक्सर खुद से बातें करना भी जानते हैं, जिसका मतलब है कि वे निगेटिव विचारों को चुनौती देते हैं और स्थितियों को अधिक संतुलित या सकारात्मक तरीके से देखते हैं।

टाइम मैनेजमेंट

जो लोग अपने समय को सही मैनेज करना जानते हैं, उन्हें डेडलाइन या आश्चर्य से तनाव महसूस होने की संभावना कम होती है। वे अपने काम को प्राथमिकता देते हैं, व्यवस्थित रहने के लिए प्लेनिंग बनाते हैं।

समर्थन

यह लोग परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए जाने जाते हैं। व्यावहारिक मदद और नए दृष्टिकोण उनके तनाव को कम करने का काम करता है।

ऐसी ही स्किल, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

8+8+8 रूल्स से हैप्पी लाइफ कैसे मैनेज करें?