माता-पिता की 10 आदतें जो बच्चों को बनाती हैं एक अच्छा इंसान
By Mahima Sharan25, Nov 2024 05:41 PMjagranjosh.com
एक बच्चे का दिमाग
अक्सर माता-पिता बच्चों पर पड़ने वाले अपने प्रभाव को नजरअंदाज कर देते हैं और जबरदस्ती उन्हें शिष्टाचार का पाठ पढ़ाते हैं। लेकिन, आज हम आपको माता-पिता की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जो बच्चे को एक अच्छा इंसान बनने में मदद करती है।
क्लियर बाउंड्री
जब माता-पिता स्पष्ट नियम निर्धारित करते हैं तो बच्चे फलते-फूलते हैं। बच्चों के बेहतर विकास के लिए एक क्लियर बाउंड्री सेट करना बेहद ही जरूरी है, इससे बच्चों को आत्म-अनुशासन विकसित करने में मदद मिलती है।
सकारात्मक व्यवहार
बच्चे अपने माता-पिता को देखकर सीखते हैं, इसलिए बच्चों के सामने सहानुभूति, धैर्य और सम्मान का प्रदर्शन करना चाहिए।
ओपन कम्युनिकेशन
ओपन कम्युनिकेशन का मतलब है एक ऐसा वातावरण बनाना जहां बच्चे खुद को व्यक्त करने में सुरक्षित महसूस करें। यब बेहद ही जरूरी है कि बच्चे खुलकर अपने मन की भावनाओं को व्यक्ति कर सके।
अच्छे व्यवहार
बच्चों से अच्छे व्यवहार की उम्मीद तब ही करें, जब आप खुद सभी के साथ सही तरीके से पेश आते हो। आप जैसा व्यवहार करेंगे बच्चे भी आपको देखकर वही सीखेंगे और करेंगे।
अनुशासन सिखाना
नियमों को लागू करने में बच्चों को जवाबदेही सिखाती है। मिश्रित संदेशों से बचना सुनिश्चित करता है कि वे परिणामों को स्पष्ट रूप से समझते हैं।
समय बिताना
बच्चों के साथ एक्टिविटी में शामिल होना माता-पिता के साथ उनके संबंध को मजबूत करता है।
सहानुभूति सिखाना
बच्चों को दूसरों की भावनाओं पर विचार करने और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना और सम्मान का निर्माण करता है।
माता-पिता की ये आदतें बच्चों को अच्छा इंसान बनने में मदद करती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
छोटी-सी गलतियों पर बच्चों को डांटने-मारने के बजाय, इन 5 चीजों से बनाएं अनुशासित