By Mahima Sharan22, Feb 2024 05:17 PMjagranjosh.com
सफल छात्रों की आदतें
सफलता किसी को भी आसानी से नहीं मिलती, खासकर विद्यार्थियों को। किसी भी तरह की सफलता हासिल करने के लिए छात्रों को दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है। अगर आप सफल होना चाहते हैं, तो छात्र जीवन की कुछ आदतें दी गई है।
एक टाइम टेबल बनाकर पढ़ें
एक सफल विद्यार्थी के जीवन का पहला मूल मंत्र है टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करना। टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करने से छात्रों को कई फायदे मिलते हैं। इससे आपके सभी विषयों की तैयारी संतुलित तरीके से हो जाती है और कोई भी विषय छूटता नहीं है।
कठिन विषयों को पहले पढ़ें
सभी छात्रों की अपनी पसंद और नापसंद विषय होते हैं। विद्यार्थियों में देखा गया है कि वे अपनी पसंद के अनुसार जो विषय आसान होता है उसे अधिक पढ़ते हैं जबकि कठिन विषय को नजरअंदाज कर देते हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
पढ़ाई के दौरान नोट्स अवश्य बनाएं
सफल छात्रों का एक रहस्य यह भी है कि ऐसे छात्र पढ़ाई के दौरान अपने नोट्स जरूर बनाते हैं। नोट्स बनाने के कई फायदे हैं। नोट्स एग्जाम के दौरान बच्चों की मदद करते हैं। इससे एग्जाम के समय प्रेशर से बच सकते हैं।
सिलेबस के अनुसार पढ़ें
सभी सफल छात्रों का एक रहस्य यह है कि वे हमेशा सिलेबस के अनुसार ही पढ़ाई करते हैं। यह करना सही बात है। सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करने से कोई भी टॉपिक नहीं छूटता और सिलेबस समय पर पूरा हो जाता है।
फिक्स स्टडी टाइम
यदि आप सफल होना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन निर्धारित समय पर पढ़ाई करनी होगी। इसके लिए आप अपनी योजना बना सकते हैं। आप अपनी सहुलियत के हिसाब से कोई भी टाइम फिक्स कर सकते हैं।
नियमित अध्ययन करें
अगर आपको सफलता हासिल करनी है तो आपको नियमित रूप से पढ़ाई करनी होगी। अधिकांश छात्र शुरुआत में तो खूब पढ़ते हैं लेकिन कुछ ही महीनों में उनका उत्साह ठंडा हो जाता है। लेकिन एक सफल छात्र में यही खुबी होती है कि पढ़ना उनके डेली के आदतों में शामिल होता है।
मॉक टेस्ट जरूरी है
अगर आप किसी भी तरह की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो मॉक टेस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको हर महीने मॉक टेस्ट देना चाहिए। इसे अभ्यास परीक्षण भी कहा जाता है।
अच्छे दोस्त बनाओ
अगर आपको सफलता हासिल करनी है तो आपके अच्छे दोस्त जरूरी हैं। सब जानते हैं कि संगति का बहुत प्रभाव पड़ता है। अगर आप अच्छे लोगों को अपना दोस्त बनाएंगे तो आप अच्छी चीजें सीखेंगे। यदि आप बुरे लोगों को अपना मित्र बनाते हैं, तो आप बुरी आदतें सीखेंगे।
समूह चर्चा करें
परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों की एक आदत होती है कि जो विषय उन्हें कठिन लगता है, उस पर वे अपने दोस्तों के बीच चर्चा करते हैं, इससे बहुत फायदा होता है। गणित विज्ञान जैसे विषय में जिन तथ्यों को समझने में आपको दिक्कत आ रही है, उन्हें आप ग्रुप डिस्कशन करके आसानी से समझ सकते हैं।
गलतियों से सीखें
अगर आप सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आपको अपनी गलतियों से सीखना होगा। जिन विषयों में आप कमजोर है उन पर काम करें। पिछले किसी भी गलती को न दोहराए।
अगर आप भी सफल होना चाहते हैं, तो ये टिप्स आपके काम के हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Board Exam 2024: क्या एग्जाम में हैंडराइटिंग गंदी होने पर मार्क्स कटते हैं? जानें