By Mahima Sharan09, Jun 2024 10:04 AMjagranjosh.com
समझदार बच्चों की आदतें
सभी माता-पिता यह चाहते हैं, कि उनका बच्चा होशियार और समझदार बनें। इसलिए आज हम आपको उन दैनिक आदतों के बारे में बताएंगे जो एक बच्चे को समझदार बनाती है।
प्रतिदिन पढ़ना
मानसिक विकास के लिए रोजाना पढ़ना बेहद ही जरूरी है। जिन बच्चों में प्रतिदिन पढ़ने की आदत होती है, उनके सोचने-समझने की शक्ति अन्य बच्चों के तुलना में ज्यादा होती है।
धन प्रबंधन
आज के समय में बच्चों को पैसे का महत्व समझाना बेहद ही जरूरी है। अगर अभी से वे पैसों को महत्व देंगे और फिजूल खर्चों से बचेंगे, तो भविष्य में उन्हें कभी भी पैसों से संबंधित परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा।
कृतज्ञता
अपने बच्चे को सभी के प्रति सम्मानपूर्वक भावना रखना सिखाएं। उन्हें नियमित रूप से धन्यवाद, कृपया, क्षमा करें जैसे शब्दों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें। ऐसा करने से उनकी पर्सनैलिटी पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है।
सच बोलना
बच्चों को छोटे उम्र से ही सच बोलना सिखाए। उन्हें बताएं कि झूठ बोलना बुरी आदत है और इससे उन्हें भविष्य में परेशानी हो सकती है। इसके लिए घर पर ऐसा माहौल बनाए जिससे वे खुलकर अपनी बात करना सीखें।
जिम्मेदारी सिखाए
हर एक इंसान अपने कार्यों के लिए स्वयं जिम्मेदार होता है। इसलिए अगर आप बच्चों को समझदार बनाना चाहते हैं, तो उन्हें जिम्मेदारी का बोध कराए।
समय को महत्व दें
बच्चों के लिए यह जानना बेहद ही जरूरी है कि समय बहुत ही मूल्यवान है। बीता हुआ समय लौटकर कभी नहीं आ सकता। इसलिए बच्चों का समय का पाबंद होना बेहद ही जरूरी है।
इन टिप्स को फॉलो कर के आप अपने बच्चे को समझदार बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ