इन 5 आदतों से शार्प और स्ट्रांग बनेगा बच्चों का दिमाग


By Mahima Sharan12, May 2024 11:45 AMjagranjosh.com

मानसिक रूप से मजबूत

बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य हमारी अगली पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य की कुंजी है। लेकिन वर्तमान समय में बच्चों में मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहा है, जो एक गंभीर समस्या बनती जा रही है।

ये टिप्स आएंगे काम

इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे- पढ़ाई का दबाव, माता-पिता की ऊंची उम्मीदें, माता-पिता का अलग होना, भागदौड़ भरी जिंदगी और सोशल मीडिया के कारण बच्चे घबराहट, नकारात्मकता और अकेलेपन का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में यहां बच्चों को मेंटली स्ट्रांग बनाने के कुछ टिप्स दिए गए हैं।

सिंगिंग क्लास

संगीत सीखना बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह उनके मस्तिष्क के विकास में मदद करता है और उनमें कई अच्छी आदतें विकसित करता है। जब बच्चे कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाते हैं तो उनका ध्यान पूरी तरह से उसी पर केंद्रित हो जाता है। ये चीजें याददास्त को तेज बनाती हैं।

डांस क्लास

जब बच्चे डांस करते हैं, तो उन्हें गतिविधियों को समझना होता है और संगीत की धुन के साथ अपने शरीर के अंगों को जोड़ना पड़ता है। इससे उनका दिमाग और शरीर दोनों सक्रिय रहते हैं। इससे उनका दिमाग तेज होता है।

खेल सिखाना

बच्चों को खेल सिखाना बहुत जरूरी है क्योंकि यह उनके शारीरिक और मानसिक विकास दोनों के लिए फायदेमंद है। खेल से बच्चों का दिमाग तेज होता है। खेल खेलते समय बच्चों को खेल के नियमों को समझने, रणनीति बनाने की चाल को समझने की जरूरत होती है।

ड्राइंग क्लास

बच्चों के लिए ड्राइंग और कलरिंग जैसी गतिविधियां करना बहुत ज़रूरी है। यह न केवल एक मनोरंजक गतिविधि है बल्कि बच्चों के दिमाग के विकास में भी मदद करती है। जब बच्चे कोई चित्र बनाते हैं या उसमें रंग भरते हैं तो उनका पूरा ध्यान उसी काम पर रहता है।

गार्डनिंग सिखाएं

गार्डनिंग के माध्यम से बच्चे दैनिक देखभाल, धैर्य और कड़ी मेहनत सीखते हैं जो भविष्य में उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

इन एक्टिविटी कि मदद से आप अपने बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

बच्चों के इन आदतों पर जल्द लगाएं रोक, खराब हो सकती है पर्सनैलिटी