मानसिक स्वास्थ्य की दुश्मन हैं ये 10 आदतें, आज ही करें सुधार
By Mahima Sharan23, Dec 2024 12:00 PMjagranjosh.com
मानसिक स्वास्थ्य के लिए बुरी आदतें
शरीर की तरह दिमाग का ख्याल रखना भी जरूरी है। अगर आप अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रखेंगे, तो सभी काम पर बुरा असर पड़ेगा। आज हम आपको कुछ आदतों के बारे में बताएंगे, जो हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती हैं। अगर आपके अंदर भी ये आदतें हैं, तो समय रहते उन्हें सुधार लें-
खराब नींद पैटर्न
खराब नींद पैटर्न मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। नींद की कमी से मूड स्विंग, चिंता और डिप्रेशन हो सकता है। यह आपके मूड को भी खराब कर सकता है।
टालमटोल
टालना किसी काम को अनावश्यक रूप से टालने या देरी करने का कार्य है, जबकि आप जानते हैं कि ऐसा करने के नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। काम को टालने का मतलब है लास्ट टाइम में अपने लिए परेशानी खड़ी करना।
खराब लाइफस्टाइल
खराब लाइफस्टाइल एक प्रकार की जीवनशैली है, जिसमें व्यक्ति शारीरिक रूप से इनएक्टिव रहता है और बहुत कम या कोई शारीरिक गतिविधि नहीं करता है। स्वस्थ दिमाग के लिए स्वस्थ लाइफस्टाइल का होना बेहद ही जरूरी है।
सोशल मीडिया
सोशल मीडिया से बचें। अगर आप उन लोगों में से हैं जो बिस्तर से उठने से पहले स्क्रॉल करते हैं और पूरे दिन अपने डिवाइस से चिपके रहते हैं, तो यह आपकी रोज की आदत है। यह आदत कभी भी आपको आगे नहीं बढ़ने देती हैं।
जीवन में कोई दिनचर्या न होना
बिना किसी दिनचर्या के जीने से हर समय घबराया हुआ होने की भावना पैदा हो सकती है। दिमाग को एक्टिव रखने के लिए एक सटीक जीवनशैली का होना बेहद ही जरूरी है।
आप मल्टीटास्क करते हैं
किसी भी चीज़ को मल्टीटास्क करना शारीरिक रूप से असंभव है क्योंकि मस्तिष्क एक समय में केवल एक ही चीज पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर सकता है। इसे मल्टीटास्क करने के लिए मजबूर करने की कोशिश करना आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है।
अकेले रहना
अकेले रहना अच्छा है, लेकिन मनुष्य स्वभाव से सामाजिक प्राणी है, और हफ़्तों तक किसी भी इंसान से संपर्क न रखना आपके लिए बहुत बुरी आदत है। जब आप हद से ज्यादा अकेले रहने लगते हैं, तब आपके दिमाग में नकारात्मक भावना पैदा होना लाजमी है।
क्या आप में ये आदत हैं, तो समय रहते उसे सुधार लें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ