By Mahima Sharan25, Sep 2024 04:17 PMjagranjosh.com
बच्चों को क्यों आता है गुस्सा?
बच्चे मन के बेहद ही साफ और कोमल होते हैं। छोटी-छोटी बातें भी बच्चों को प्रभावित करती हैं। आज हम आपको उन आदतों के बारे में बताएंगे, जो बच्चों के गुस्से को ट्रिगर करती हैं।
हार्मोन में बदलाव
बढ़ती उम्र के साथ-साथ बच्चों के हार्मोन में भी लगातार बदलाव होते रहते हैं। यही कारण है कि बच्चे अधिक चिड़किड़े और गुस्सैल बनते जाते हैं।
तनाव
बच्चे बेशक कुछ बोलते नहीं है, लेकिन कई बार वे भी किसी चीज को लेकर तनाव में होते हैं। जब बच्चे अपने मन की बात को खुलकर व्यक्त नहीं कर पाते, तब वे अधिर आक्रामक हो जाते हैं।
स्कूल का काम या एग्जाम का तनाव
यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं कि सभी बच्चों को पढ़ाई पसंद हो। कुछ बच्चों के लिए स्टडी स्ट्रेसफुल हो सकता है, क्योंकि उनके ऊपर स्कूल, ट्यूशन या एग्जाम का प्रेशन होता है जो उनके ऊपर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
डराना/धमकाना
कई बार बच्चे स्कूल या दोस्तों के बिच एंटी-बुलिंग का शिकार होते हैं, जिसे वे किसी के भी सामने शेयर नहीं कर पातें। यही कारण है कि बच्चों के अंदर चिड़चिड़ापन बनता है।
फैमली प्रॉब्लम
बच्चे बेशक कुछ न बोलें, लेकिन घर का माहौल उनके मानसिक विकास पर गहरा प्रभाव डालता है। परिवार के सदस्यों को एक दूसरे से लड़ता देखकर बच्चे अंदर से क्रोधित हो जाते हैं, जो गुस्से ते तौर पर निकलता है।
ये बातें बच्चों के गुस्से को ट्रिगर करती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
बुद्धि बढ़ाने में मदद करती हैं ये 10 प्राचीन भारतीय गतिविधियां