मोटी सैलरी के लिए नहीं पड़ेगी किसी डिग्री की जरूरत, करें ये कोर्स
By Mahima Sharan01, Sep 2024 11:57 AMjagranjosh.com
मोटी सैलरी वाली नौकरी
कई करियर जर्नी ऐसी है जहां सफलता पाने के लिए पारंपरिक कॉलेज की डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है। आइए जानते हैं उन नौकरियों के बारे में जो आपको माला-माल बना सकती हैं।
डिजिटल मार्केटिंग
यह क्षेत्र तेज़ी से बढ़ रहा है। इसमें आपको सोशल मीडिया अकाउंट मैनेज करने से लेकर, कंटेंट बनाने और वेबसाइट को ऑप्टिमाइज़ करने तक का काम मिल सकता है।
सेल्स रिप्रेजेंटेटिव
सेल्स रिप्रेजेंटेटिव वह होता है जो कंपनियों के उत्पादों और सेवाओं को बेचता है। हालांकि, किसी भी इंडस्ट्री के उत्पाद या सेवा को बेचने के लिए उसके बारे में जानकारी होना जरूरी है।
ग्राफ़िक डिज़ाइनर
ग्राफ़िक डिज़ाइनर प्रिंट और डिजिटल मीडिया के लिए विज़ुअल कंटेंट तैयार करते हैं। इसमें लोगो डिजाइन, विज्ञापन और वेबसाइट डिजाइन भी शामिल हो सकते हैं।
मेडिकल असिस्टेंट
इस जॉब के लिए किसी ट्रेडिशनल कॉलेज डिग्री की जरूरत नहीं है। आप इससे जुड़ा कोई शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं। हॉस्पिटल, क्लीनिक और डॉक्टर के ऑफिस में इनकी काफी डिमांड है।
फ्रीलांस राइटर
आप ब्लॉग, वेबसाइट, मैगजीन और मार्केटिंग कंटेंट लिखकर भी पैसे कमा सकते हैं और इसके लिए आपको किसी डिग्री की जरूरत नहीं है।
फोटोग्राफर
यह प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों हो सकता है। कई मौकों पर लोग इवेंट, विज्ञापन, जर्नलिज्म और बिजनेस पोर्टफोलियो के लिए फोटो रखते हैं।
शेफ
रेस्तरां, होटल को शेफ की जरूरत होती है। इसमें आपका हुनर सबसे महत्वपूर्ण है। खाना बनाने का जुनून और उसे पेश करने का तरीका आपको अच्छी और ज्यादा तनख्वाह वाली नौकरी दिला सकता है।
ये नौकरियां आपका भविष्य बदल सकती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ