सफल करियर के लिए करें ये 5 कोर्स, कम कम्पटीशन के साथ मिलेगी मोटी सैलरी


By Mahima Sharan02, Sep 2024 12:13 PMjagranjosh.com

करियर ऑप्शन

12वीं के बाद ज्यादातर छात्रों का रुझान इंजीनियरिंग, डॉक्टर, बीएससी, बीए, बीकॉम जैसी कोर्स की तरफ होता है। लेकिन इन क्षेत्रों में बहुत ही मुश्किल कम्पटीशन है, जिसके कारण छात्रों को नौकरी के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी कोर्स के बारे में बताएंगे, जिसमें आप सफल करियर बना सकते हैं।

फॉरेन लैंग्वेज

अच्छी करियर ग्रोथ में फॉरेन लैंग्वेज आपकी मदद कर सकता है। जहां एक और भारत लगातार विदेशों के साथ अपने संबंध मजबूत कर रहा है, वहीं कंपनियों को ऐसे कैंडिडेट की जरूरत होती है जिन्हें विदेशी भाषा का ज्ञान हो ताकि वे विचारों का आदान-प्रदान करने में मदद कर सकें। इस क्षेत्र में आप आसानी से मोटी कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा आपको विदेश में नौकरी करने का भी मौका मिलता है।

एग्रीकल्चर और हॉर्टिकल्चर

एग्रीकल्चर और हॉर्टिकल्चर की डिग्री फसल प्रबंधन, अनुसंधान, टिकाऊ खेती और कृषि व्यवसाय में करियर बनाने का मौका देती है। इसमें आपको खाद्य सुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता की वैश्विक मांगों को पूरा करना पड़ता है।

जियोलॉजी

जियोलॉजी की डिग्री एनवायरमेंट कंसल्टेंसी, रिसोर्स एक्सपोरेशन, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट में करियर बनाने का मौका देती है। एनर्जी और माइनिंग जैसे उद्योगों में इस डिग्री की डिमांड सबसे ज्यादा है, जहां आपको मोटी कमाई का मौका मिलता है।

फैशन डिजाइनिंग

फ़ैशन डिज़ाइनिंग और टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी की डिग्री फैशन इन्डस्ट्री के अंदर डिज़ाइन, निर्माण, खुदरा और विपणन में करियर के द्वार खोलती है। ग्रेजुएट को फैशन हाउस, निर्माण फर्म और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में अवसर मिलते हैं।

फिलॉसफी

फिलॉस्फी की डिग्री नॉलेज, वैल्यू, लॉजिक और लैंग्वेज को गहराई से समझने का मौका देती है।

इन डिग्री की मदद से आप अपने करियर को नई रफ्तार दें सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

मोटी सैलरी के लिए नहीं पड़ेगी किसी डिग्री की जरूरत, करें ये कोर्स