दुनिया के सबसे बुद्धिमान समुद्री जानवर


By Mahima Sharan09, Mar 2025 03:14 PMjagranjosh.com

बुद्धिमान समुद्री जीव

महासागर में कई बुद्धिमान जीव पाए जाते हैं। उनका दिमाग बहुत ही तेज होता है। क्या आप उन जीवों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसका जवाब देंगे-

कटलफ़िश

कटलफ़िश अपने तकनीकों का इस्तेमाल करके भेस बनाने में माहिर हैं। वे प्रॉब्लम सॉल्विंग, मेमोरी के माध्यम से सीखने की क्षमता में भी माहिर होती है।

डॉल्फिन

डॉल्फिन अपनी जटिल सामाजिक व्यवहार और चंचलता के लिए जानी जाती हैं। वे खुद को आईने में पहचानती हैं, शिकार में टीमवर्क का इस्तेमाल करती हैं और घायल पॉड सदस्यों के प्रति सहानुभूति दिखाती हैं।

मंटा रे

मंटा रे में समस्या-समाधान और सामाजिक ज्ञान होता है। उनके बड़े दिमाग उच्च बुद्धि का संकेत देते हैं।

ऑक्टोपस

ऑक्टोपस बेहद ही तेज होते हैं। उनके अंदर समस्या-समाधान क्षमताएं होती हैं। वे इतने तेज होते हैं कि भूलभुलैया में नेविगेट कर सकते हैं, जार खोल सकते हैं, और यहां तक कि शिकारियों से बचने के लिए समुद्री जीवों की नकल भी कर सकते हैं।

पेंगुइन

पेंगुइन मजबूत समस्या-समाधान क्षमताओं और सामाजिक व्यवहार रखते हैं। वे शिकार के लिए टीमवर्क का इस्तेमाल करते हैं।

ये समुद्री जानवर बहुत ही तेज-तर्रार होते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कैसे मिलता है?