By Mahima Sharan09, Mar 2025 02:37 PMjagranjosh.com
केवी में कैसे मिलता है एडमिशन
सरकारी स्कूलों के मामले में ज्यादातर माता-पिता केंद्रीय विद्यालय बेस्ट ऑप्शन लगता है। अगर आप अपने बच्चों के केवी में पढ़ना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं वहां कैसे मिलता है एडमिशन।
भरना होगा ऑनलाइन फॉर्म
केवी में एडमिशन पाने के लिए सबसे पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत है। आइए स्टेप वाइज स्टेप समझते है एडमिशन का पूरा प्रोसेस। आपको मालूम होना चाहिए कि एडमिशन प्रक्रिया फरवरी-मार्च के महीने से शुरू हो जाता है।
स्टेप 1
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/ पर जाए। फिर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन पर जाकर रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी लेनी होगी।
स्टेप 2
अब एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म फील करें, यहां बच्चे की सभी जरूरी डिटेल्स, माता-पिता का विवरण, पता और अन्य सभी जानकारी भरें।
स्टेप 3
आखिर में मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करके फार्म सबमिट कर दें। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद, भविष्य के संदर्भ में आप इसका प्रिंट जरूर निकाल लें। यह भविष्य में काम आ सकता है।
लॉटरी सिस्टम से मिलेगा एडमिशन
आपको बता दें कि क्लास 1 में एडमिशन लॉटरी सिस्टम के जरिए मिलता है। यहाँ लकी ड्रॉ के माध्यम से सीटें आवंटित की जाती हैं।
इस तरह से आप केवी में एडमिशन के लिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
इंप्रेसिव पर्सनैलिटी के लिए अपनाएं ये साइकोलॉजिकल ट्रिक्स