साइकोलॉजी के अनुसार बुद्धिमान लोगों में होते हैं ये 10 शौक
By Mahima Sharan06, Sep 2024 06:45 PMjagranjosh.com
बुद्धिमान लोगों के शौक
हर इंसान की अपनी एक अलग पहचान होती है। आपने देखा होगा कुछ लोगों की तारीफ हर कोई करता है। आइए आज हम उन्हीं लोगों के कुछ खास शौक के बारे में जानते हैं-
पढ़ना
पढ़ना चीजों को समझने की प्रक्रिया है। पढ़ने से बुद्धि तेज होती है, आपके अंदर हर परिस्थिति से लड़ने की नीति आती है। किताबें पढ़ने से चीजों को लेकर आपका दृष्टिकोण अधिक साफ होता है और गहराई से समझने की क्षमता प्रबल होती है।
इंस्ट्रूमेंट बनाजा
संगीत वो शक्ति है जो किसी को भी अपने धून से मोहित कर लेती है। मन के सारे विकार और तनाम संगीत के धूम में खो जाते हैं। इंस्ट्रूमेंट बजाना सीखना एक ऐसा शौक है जो आपके मस्तिष्क के उन हिस्सों को इस्तेमाल में लाता है जिनका आप अन्य चीजों के लिए बहुत अधिक उपयोग नहीं कर सकते
सीखना
सीखना नई समझ, ज्ञान, व्यवहार, कौशल, मूल्य, दृष्टिकोण को हासिल करने की प्रक्रिया है। नई चीजों के प्रति जिज्ञासा रखने से लोग फालतू की नकारात्मक बातों के दूर रहते हैं। उनका दिमाग रचनात्मकता की ओर भागता है।
ध्यान
ध्यान तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है और सभी प्रकार की चिंताओं से छुटकारा दिलाता है। ध्यान के माध्यम से मन को शांति मिलती है, इतना ही नहीं इससे व्युजवलाइजेश पावर भी बढ़ती है, जिससे मनुष्य अधिक रचनात्मक तरीके से सोचने के सक्षम बनता है।
वीडियो गेम
एक वीडियो गेम, जिसे कंप्यूटर गेम या सिर्फ एक गेम के रूप में भी जाना जाता है, लेकिन यह आपके दिमाग का घोड़ा दौड़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं वीडियो गेम में बात-चीत की प्रक्रिया भी शामिल होती है, जिससे आपके बोलने के तरीके में सुधार आता है और आप आकर्षक तरीके से लोगों से बात कर पाते हैं।
राइटिंग
लिखना वो प्रक्रिया जो आपके मन के सारे विकारों और तनावों के कागज के एक टुकड़े पर उतारने का अवसर देता है। इससे मन को शांति मिलती है और इंसान एक साफ विजन पाता है।
मस्तिष्क व्यायाम
दिमाग को तेज बनाने में मस्तिष्क व्यायाम का बड़ा योगदान होता है। इससे उत्तेजना बढ़ती है, सोचने-समझने की प्रक्रिया प्रबल होती है। यही कारण है कुछ लोग इतने बुद्धिमान होते है कि उन्हें कुछ भी रटने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि उनका दिमाग बहुत तेजी से चीजों को सीख लेता है।
व्यायाम
व्यायाम शारीरिक गतिविधि है जो आपको शारीरिक और मानसिक तरीके से स्वास्थ्य रखता है। एक बुद्धिमान इंसान की पहचान है दैनिक तौर पर व्यायाम करना। व्यायाम करने से स्पष्ट्ठा बढ़ती है। आप अपने लक्ष्य को लेकर दृढ़ बनते हैं।
बागवानी
बागवानी को एक प्रकार का ध्यान माना जा सकता है, जो शरीर के भीतर तनाव हार्मोन, कोर्टिसोल को कम करता है। इसलिए बुद्धिमान लोग अपने खाली समय में बागवानी करते हैं।
अगर आप भी बुद्धिमान बनना चाहते हैं, तो इन शौक को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ