By Prakhar Pandey2023-03-02, 16:11 ISTjagranjosh.com
रंगो का त्योहार
भारत के अलावा भी कई ऐसे देश हैं जहां होली बड़े धूमधाम से मनाई जाती हैं। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में।
होली का त्योहार
होली का त्योहार इस साल भारत में 8 मार्च 2023 को मनाया जा रहा हैं। हर साल की तरह इस साल भी भारतीयों में इस रंगो के त्योहार के लिए अलग ही उत्साह हैं।
मॉरीशस
मॉरीशस में होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता हैं, यहां इस त्योहार की शुरुआत बसंत पंचमी से हो जाती हैं। यहां पर होलिका दहन भी होता हैं।
नेपाल
नेपाल और भारत के ज्यादातर त्योहार एक दूसरे से मिलते हैं। होली को नेपाल में फागु पुन्हि कहा जाता है। यहां पर भी इस त्योहार को लोग जमकर मनाते हैं।
श्रीलंका
श्रीलंका में भी होली का पर्व बिल्कुल भारत की तरह एक दूसरे पर रंगों की बौछार करके मनाया जाता हैं।
म्यांमार
म्यांमार में होली की ही तरह मेकांग फेस्टिवल मनाया जाता हैं। लोग एक दूसरे पर रंगों की बौछार करते और माना जाता हैं कि इससे उनके सारे पाप धुल जाते हैं।
थाईलैंड
थाईलैंड में होली को सांग्क्रान नाम से मनाया जाता हैं। सांग्क्रान के दिन लोग बौद्ध मठों में जाकर वहां से भिक्षुओं से आशीर्वाद लेते हैं और एक-दूसरे पर इत्र वाला पानी डालते हैं।
स्पेन
स्पेन के इबिजा में होली से इंस्पायर होकर 'होली गार्डेन’ नाम का एक फेस्टिवल मनाया जाता है।
पोलैंड
पोलैंड में होली ही जैसा एक त्योहार ‘अर्सीना’ मनाया जाता हैं, जिसमें लोग एक दूसरे पर रंग डालकर अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं।