रामायण के बारे में कितना जानते हैं? इन सवालों से चलेगा पता


By Mahima Sharan28, Mar 2025 03:06 PMjagranjosh.com

रामायण की कहानी

रामायण एक हिंदू महाकाव्य है जो भगवान विष्णु के सातवें अवतार राम, उनकी पत्नी सीता, उनके वनवास, संघर्ष और अंततः राम को उनके सही सिंहासन पर पुनः स्थापित करने की कहानी कहता है। हालांकि रामायण पूर्ण रूप से प्रभु श्री राम की कहानी पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि एक मनुष्य जीवन में भगवान को भी संघर्ष करना पड़ता है। वैसे तो रामायण में बहुत सी चीजों का वर्णन है, इसलिए आपके दिमाग को जांचने के लिए हम रामायण के कुछ सवाल  लेकर आए है।

रामायण के रचयिता कौन हैं?

उत्तर: रामायण की रचना ऋषि वाल्मीकि ने की थी।

रावण से लड़ने के लिए राम को दिव्य हथियार किसने दिए थे?

उत्तर: ऋषि विश्वामित्र

लक्ष्मण को पुनर्जीवित करने के लिए हनुमान कौन सी जड़ी-बूटी लाए थे?

उत्तर: संजीवनी बूटी

राम ने रावण को कैसे मारा?

उत्तर: उसकी नाभि पर बाण मारकर, जो उसकी कमज़ोरी थी

किस पक्षी ने रावण को सीता का अपहरण करने से रोकने की कोशिश की थी?

उत्तर: जटायु

रावण का सबसे बड़ा पुत्र कौन था और उसे किसने मारा था?

उत्तर: इंद्रजीत (मेघनाद), जिसे लक्ष्मण ने मारा था।

क्या आप रामायण से जुड़े इन सवालों के जवाब जानते थे। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

जीवन में होना है कामयाब? ऋषभ पंत सीखें ये सबक