MBBS में एडमिशन के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानिए


By Mahima Sharan06, May 2024 11:39 AMjagranjosh.com

12वीं के बाद करियर

12वीं के बाद विद्यार्थी नए-नए करियर की तलाश में जुट जाते हैं। ऐसे में कुछ बच्चों का सपना होता है कि वे डॉक्टर बनकर देश की सेवा करें।

डॉक्टर बनने का सपना

अगर आप भी यही सपना देख रहे हैं, तो बता दें कि इससे लिए आपको नीट की परीक्षा पास करनी पड़ेगी। इस एग्जाम को क्लियर करना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसके लिए आपको कड़ी मेहनत और लगन की जरूरत है।

एग्जाम टिप्स

अगर आप नीट एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां कुछ प्रिपरेंशन टिप्स दिए गए हैं। ये टिप्स आपको एग्जाम पैटर्न को समझने से लेकर एग्जाम में मार्किंग स्किन को समझने में मदद करेगी।

घर से करें तैयारी

घर से नीट की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। पेपर पैटर्न के अनुसार, NEET 2024 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा पेन और पेपर मोड यानी ऑफ़लाइन मोड में किया जाएगा।

कैसे होते हैं प्रश्न

इसमें कुल 200 प्रश्न होंगे, जिनमें से उम्मीदवारों को 180 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। प्रश्नों को दो खंडों में बांटा जाती है - खंड ए और बी। खंड ए में 35 प्रश्न होंगे जबकि खंड बी में 15 प्रश्न होंगे। खंड 'बी' में इन 15 प्रश्नों में से, उम्मीदवारों को केवल 10 का उत्तर देना होगा।

ऐसे करें पढ़ाई

नीट परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थी घर पर ही पढ़ाई कर सकते हैं। ऑनलाइन सामग्री, किताबें, वीडियो, मॉक टेस्ट के साथ, उम्मीदवार सेल्फ स्टडी की मदद से एनईईटी क्रैक कर सकते हैं।

मेहनत की जरूरत

हालांकि, NEET की तैयारी के लिए बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता होती है। तैयारी की दिनचर्या के लिए एक योजना बनाना महत्वपूर्ण है। सबसे पहले, यह जान लें कि NEET 2024 की तैयारी के लिए समय बेहद मूल्यवान है।

अगर आप नीट की तैयारी कर रहे हैं, तो ये टिप्श आपके काम की हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

आलस आए तो करें ये 7 उपाय