साइंस के अनुसार 21 दिनों में कैसे अपनाएं अच्छी आदतें?


By Mahima Sharan09, Jan 2025 05:53 PMjagranjosh.com

अच्छी आदतें कैसे अपनाएं

साइंस के अनुसार, एक इंसान केवल 21 दिनों के अंदर एक अच्छी आदत अपना सकता है। बस उसे नियमित तौर पर क्रिया करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इसे सरल बनाने ते लिए आप इसे एक दिनचर्या के साथ जोड़ सकते हैं और सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए खुद को पुरस्कृत कर सकते हैं। आइए जानते हैं 21 दिनों में अच्छी आदतों को कैसे अपनाया जा सकता है।

सही चुनौती चुनना

ऐसी चुनौती चुनें जो आपके व्यक्तिगत लक्ष्यों और रुचियों के साथ बांधे रहे। अपने जीवन के उन क्षेत्रों पर विचार करें जिनमें सुधार की आवश्यकता है और ऐसी चुनौती चुनें जो सबसे महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करेगी।

स्पष्ट और प्राप्त करने योग्य लक्ष्य निर्धारित करना

अपनी चुनौती के लिए खास, मापने योग्य, हासिल करने योग्य और स्मार्ट लक्ष्य निर्धारित करें। स्पष्ट लक्ष्य आपको 21 दिनों के दौरान केंद्रित और प्रेरित रहने में मदद करेंगे।

मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार

सफलता की कल्पना करके और समस्याओं का अनुमान लगाकर खुद को चुनौती के लिए मानसिक रूप से तैयार करें।

योजना और शेड्यूल बनाना

अपनी चुनौती के लिए एक खास योजना और शेड्यूल बनाएं। अपनी प्रगति को ट्रैक करने और अपने लक्ष्य पर बने रहने के लिए दैनिक कार्यों और मार्क करें।

सही रिसोर्स

अपनी चुनौती में सफल होने के लिए सभी जरूरी रिसोर्स को जुटाएं। इसमें किताबें, ऐप, इक्विपमेंट या दोस्तों और परिवार से मिलने वाला समर्थन शामिल हो सकता है।

इन तरह से आप  21 दिनों के अंदर अच्छी आदतें विकसित कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

टॉक्सिक वर्कप्लेस पर न करें ये 5 चीजें, बढ़ सकती हैं मुश्किलें