टॉक्सिक वर्कप्लेस पर न करें ये 5 चीजें, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
By Mahima Sharan09, Jan 2025 02:47 PMjagranjosh.com
टॉक्सिक वर्कप्लेस
कोई भी वर्कप्लेस टॉक्सिक नहीं होता, वहां के लोग उसे वैसा बनाते हैं। हम में से कई लोग कभी भी न कभी ऐसे टॉक्टिस परिस्थितियों में फंसे ही होगे। अब ऐसे में नौकरी छोड़ना कोई विकल्प नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिसे आपको कभी भी एक टॉक्सिक ऑफिस में नहीं करनी चाहिए।
आंख मूंदकर भरोसा न करें
टॉक्सिक वर्कप्लेस में भरोसा पाने की जरूरत होती है, न कि देने की। लोग दोस्ताना लग सकते हैं, लेकिन उनसे सावधान रहने की जरूरत है। आप जो शेयर करते हैं उसका इस्तेमाल आपके ख़िलाफ़ किया जा सकता है। गपशप हर जगह होती है, और यह तेज़ी से फैलती है। अपनी निजी बातों को निजी रखें और इस बारे में सतर्क रहें कि आप किस पर भरोसा करते हैं।
अपने शब्दों पर ध्यान दें
हम सभी जानते हैं कि एक व्यक्ति आपकी हर बात को लेकर उसे तोड़-मरोड़ कर पेश करता है। टॉक्सिक वातावरण में, लोग आपके शब्दों को हथियार बनाने के लिए तैयार रहेंगे। इसलिए, आप जो भी कहते हैं, उसके प्रति सावधान रहें।
ऑफिस की गपशप में शामिल न हों
टॉक्सिक वर्कप्लेस पर अक्सर गपशप की भरमार होती है, और यह एक ऐसा जाल है जिसमें आप नहीं फंसना चाहेंगे। इसमें शामिल होना उस आग में घी डालने जैसा है जो पहले से ही बेकाबू होकर जल रही है।
ऑफिस थेरेपिस्ट बनने से बचें
जो लोग बहुत शिकायत करते हैं, वे उन लोगों की ओर आकर्षित होते हैं जो अच्छे श्रोता होते हैं। अगर आपको सुनने वाला व्यक्ति माना जाता है, तो वे हर मुद्दे को लेकर आपके पास आ सकते हैं। हालांकि सहानुभूति रखना बहुत अच्छा है, लेकिन किसी और की समस्याओं के भावनात्मक भंवर में न फंसें।
रेड फ्लैग को नजरअंदाज न करें
अपने दैनिक कार्यों में उलझ जाना और वर्कप्लेस कल्चर के खराब होने के चेतावनी संकेतों को नजरअंदाज करना आपके लिए मुसीबत बन सकता है।
टॉक्सिक वर्कप्लेस पर इन बातों का ख्याल रखना आपके लिए बेहद ही जरूरी है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ