टालमटोल की आदत से बचने के 7 आसान तरीके


By Priyanka Pal11, Sep 2024 02:30 PMjagranjosh.com

आज इस वेब स्टोरी में जानिए किन तरीकों को अपनाकर आप टालमटोल की आदत को छोड़ सकते हैं और अपने काम को समय पर पूरा कर सकते हैं।

सकारात्मक सोच

खुद को बार-बार मोटिवेट करें कि आप यह काम कर सकते हैं। सकारात्मक सोच से आप अपने अंदर आत्मविश्वास जगाएंगे और काम टालने की आदत कम होगी।

प्राथमिकता

सबसे जरूरी कामों को पहले करें। दिन की शुरुआत में वो काम करें जो सबसे ज्यादा जरूरी हों। ऐसा करने से आपका ध्यान बंटेगा नहीं और आप दिन की शुरुआत सही तरीके से करेंगे।

काम को छोटे हिस्स में बांटे

किसी बड़े काम को देखकर घबराने की बजाय उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। इससे काम आसान लगेगा और आप उसे समय पर पूरा कर पाएंगे।

समय सीमा तय करें

हर काम के लिए एक समय सीमा तय करें और कोशिश करें कि उसे उसी समय में पूरा करें। ऐसा करने से आप फोकस्ड रहेंगे और टालमटोल नहीं करेंगे।

मन को ना भटकाएं

फोन, सोशल मीडिया और अन्य ध्यान भटकाने वाले साधनों से दूरी बनाएं। काम के समय इन चीजों से बचने के लिए मोबाइल पर ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ मोड का इस्तेमाल करें।

अच्छी आदत बनाएं

बाद में कर लेंगे, की सोच से बचें। काम को तुरंत करना शुरू करें, भले ही 5 मिनट ही दें, इससे आपके अंदर काम करने की गति बनी रहेगी।

शुरुआत

सुबह जल्दी उठकर और योग करके अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से करें। जब दिन की शुरुआत अच्छी होती है, तो आप टालमटोल से बचते हैं और पूरे दिन ऊर्जावान बने रहते हैं।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

कहीं आप भी तो नहीं कर रहें ये गलतियां, खराब हो सकता है करियर