12वीं के बाद पायलट कैसे बने?


By Mahima Sharan13, Dec 2024 10:25 AMjagranjosh.com

पायलट कैसे बनते हैं?

12वीं के बाद कई छात्रों का सपना होता है कि वे पायलट बनें, लेकिन इसके लिए क्या और कैसे करना है उसके बारे में सभी को जानकारी नहीं होती। अगर आप भी पायलट बनने का सोच रहे हैं और कंफ्यूजन में हैं, हम आपकी सभी कंफ्यूजन को क्लियर करेंगे-

कितने प्रकार के होते हैं पायलट?

पायलट बनने से पहले आपको यह समझने की जरूरत है कि पायलट कितने प्रकार के होते हैं। (1) कमर्शियल पायलट जो पैसेंजर और कार्गो प्लेन उड़ाते हैं। (2) प्राइवेट पायलट, जो निजी उपयोग के लिए प्लेन उड़ाते हैं। (3) मिलिट्री पायलट, जो भारतीय सेना के लिए प्लेन उड़ाते हैं। (4) कॉर्पोरेट पायलट, जो किसी बिजनेस के लिए प्लेन उड़ाते हैं। (5) फ्लाइट इंस्ट्रक्टर, जो दूसरों को प्लेन उड़ाना सिखाते हैं।

जरूरी योग्यता

आपकी आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। आपको फिजिक्स और मैथ के साथ कक्षा 12वी पास होना चाहिए। आपके पास नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा अनुमोदित डॉक्टर से कक्षा 2 का मेडिकल सर्टिफिकेट होना चाहिए।

फिजिकल एलिजिबिलिटी

उम्मीदवारों की हाइट कम से कम 5.5 इंच होनी चाहिए। इसके साथ ही आंखों का विजन 6/6, विजन नॉर्मल, हियरिंग पावर 20 डेसिबल, अच्छी फिजिकल हेल्थ होना अनिवार्य है।

प्रोसेस

पहला एंट्रेंस एग्जाम- जिसमें मैथ, फिजिक्स और इंग्लिश से सवाल पूछे जाएंगे। पहले चरण में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

इसके साथ भविष्य में आपको कई सारे लाइसेंस के लिए भी अप्लाई करना होगा। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

7 Important Lessons To Learn From ‘The Power Of Habit’