वर्कप्लेस में सभी के पसंदीदा कैसे बने?


By Mahima Sharan16, Feb 2025 02:58 PMjagranjosh.com

वर्कप्लेस पर सबके पसंदीदा व्यक्ति बनें

एक अच्छे व्यक्ति के रूप में जाना जाना न केवल मनोबल बढ़ाता है, बल्कि किसी भी वर्कप्लेस में टीमवर्क के लिए मोटिवेट करता है। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप सभी का पसंदीदा व्यक्ति बन सकते हैं।

सभी कामों को मुस्कुराहट के साथ स्वीकार करें

हर प्रोजेक्ट या असाइनमेंट को उत्साह और सकारात्मकता के साथ लें। यह रवैया न केवल आपके काम को मज़ेदार बनाता है, बल्कि आपके आस-पास के लोगों को भी प्रेरित करता है।

सहकर्मियों की तारीफ करें

एक आम तारीफ किसी के दिन को खुशनुमा बना सकती है और सकारात्मक माहौल बना सकती है। अपने सहकर्मियों के प्रयासों को स्वीकार करना अपनी आदत बनाएं।

अपनी सीमाओं को कभी न लांघें

हेल्दी वर्कप्लेस और अच्छे रिश्तों को बनाए रखने के लिए कुछ पर्सनल सीमाओं का होना बेहद ही जरूरी है। सीमाओं को तय करना और उनका सम्मान करना जरूरी है।

जब वे आपके पास आएं तो उनकी बात सुनें

जब सहकर्मी आपके पास आएं, तो उन्हें अपना पूरा ध्यान दें। उनकी चिंताओं या विचारों में रुचि दिखाएं, उनसे आंख से आंख मिलाकर और सोच-समझकर जवाब बात करें।

काम के अलावा दूसरों से घुलने-मिलने की कोशिश करें

कभी-कभी काम के बाद सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से रिश्ते मजबूत होते हैं और माहौल अधिक प्रेरक बनता है। ऑफिस के काम के अलावा लोगों से जुड़ें।

इस तरह से आप सभी के फेवरेट बन सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

भावुक बच्चे बनते हैं डिप्रेशन के शिकार, इन संकेतों से करें पहचान