पढ़ाई में नहीं लगता बच्चे का मन? ऐसे बदलें उनकी मानसिकता
By Mahima Sharan03, Jan 2025 12:55 PMjagranjosh.com
बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन?
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा स्कूल में सफल हो। हालांकि, जब बच्चे सीखने में बहुत कम या बिलकुल भी रुचि नहीं दिखाते हैं, तो माता-पिता के लिए यह थोड़ा चिंताजनक हो जाता है। अगर आपका बच्चा भी मन लगाकर पढ़ाई नहीं कर पा रहा है, तो यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जो आपके बच्चे के लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
पॉजिटिव चीजों के साथ शुरूआत करें
बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने का सबसे आसान तरीका है पॉजिटिविटी के साथ उनके दिन की शुरुआत करें। जब बच्चे पढ़ाई नहीं करते हैं, तो उन्हें लगातार डांटने या टोकते रहने के बजाय, उनको समझने और उनकी परिस्थिति की सराहना करें। ऐसा करने से बच्चों के अंदर पढ़ने की इच्छा जागती है।
सच्ची प्रशंसा करें
बच्चे प्रोत्साहन से फलते-फूलते हैं। जब कोई बच्चा पढ़ाई के लिए थोड़ा भी प्रयास करता है, तो उसे स्वीकार करना जरूरी है। केवल परिणामों के बजाय उनके प्रयासों का श्रेय देना उन्हें प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित करेगा। जब भी आप बच्चों की सराहना करते हैं, तब उनका मनोबल बढ़ता है फिर वे और बेहतर करने का प्रयास करते हैं।
प्रगति को ट्रैक करने के लिए कैलेंडर बनाएं
कैलेंडर बच्चों को शामिल और ऑर्गनाइज रखने के लिए एक मज़ेदार तरीका है। महत्वपूर्ण अवसरों को मार्क करें, जैसे कि परीक्षा के दिन या प्रोजेक्ट की लास्ट डेट।
टॉपिक्स को रियल लाइफ से जोड़े
आम तौर पर, बच्चों को उन विषयों में कठिनाई होती है जो उन्हें दिलचस्प नहीं लगते। अपने बच्चे को उनकी पढ़ाई को रिलय लाइफ से जोड़ने में मदद करें ताकि सीखने की प्रक्रिया उनके लिए आसान बन सकें।
कॉम्पिटिशन के दबाव से बचें
बच्चों को दूसरों के साथ कॉम्पिटिशन करने के लिए मजबूर करना तनाव, चिंता पैदा कर सकता है। माता-पिता को अपने बच्चों की तुलना उनके साथियों से करने के बजाय उनके व्यक्तिगत विकास पर ध्यान देना चाहिए।
उन्हें अपनी गति से सीखने दें
कभी-कभी, बच्चों को खुद ही चीजों को समझने देना बेहतर होता है। जब बच्चों को अपने तरीके से तलाशने और सीखने की जगह दी जाती है, तो वे स्वतंत्रता की भावना विकसित कर सकते हैं।
इन तरीकों से आप बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
परीक्षा के अंतिम दिनों में खुद को तनाव मुक्त रखकर कैसे प्रेरित करें?