Delhi Election 2025: ऑनलाइन वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें? यहां देखें


By Priyanka Pal04, Feb 2025 01:20 PMjagranjosh.com

दिल्ली चुनाव 2025

5 फरवरी, 2025 को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं के लिए मतदाता सूची में अपने नाम चेक करने के तरीके के बारे में, स्टेप के साथ जानिए पूरी गाइड।

ऑनलाइन वोटर लिस्ट में ऐसे करें अपना नाम चेक

स्टेप 1 सबसे पहले आप भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://www.eci.gov.in/ पर जाएं।

स्टेप 2

उसके बाद Voter Information या Voter Services सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3

अब आपके पास मतदाता विवरण खोजने के लिए दो विकल्प हैं। पहला विकल्प EPIC नंबर है, जिसे डायरेक्ट आप सर्च में डाल सकते हैं।

दूसरा विकल्प

अगर आपके पास कार्ड नहीं है, तो आप राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर जाएं - https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं।

विवरण भरें

अपना नाम, जन्मतिथि, पिता या पति का नाम, लिंग और राज्य आदि डिटेल्स को भरें। खोज पर क्लिक करें और आपका EPIC नंबर स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 4

अगर आप अपने नाम से लिस्ट को चेक कर रहे हैं, तो अपना पहला और आखिरी नाम दोनों भरें।

स्टेप 5

डिटेल भरने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें। अब आपको स्क्रीन पर आपका नाम, EPIC नंबर, मतदान केंद्र और अन्य विवरण दिखाई देंगे।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

भारत की 7 सबसे खूबसूरत कोस्टल रोड