आपका सबसे बड़ा दोस्त और दुश्मन है दिमाग, ऐसे करें कंट्रोल
By Mahima Sharan23, May 2024 04:11 PMjagranjosh.com
अपने दिमाग को कंट्रोल करने के उपाय
हमारा दिमाग सबसे शक्तिशाली होता है। हम जो भी करते हैं उसकी हिम्मत दिमाग से ही मिलती है। अगर हम मन में कुछ ठान ले तो दुनिया में ऐसी कोई भी चीज नहीं हैं जिसे हम हासिल नहीं कर सकते। इसलिए यहां दिमाग को कंट्रोल करने के लिए कुछ टिप्स दिए गए हैं-
माइंडफुलनेस का अभ्यास
माइंडफुलनेस का मतलब है ध्यान केंद्रित करना और पूरी तरह से वर्तमान में रहना, अपने शरीर के प्रति जागरूक होना। ऐसा करने के आप अपने दिमाग को कंट्रोल कर सकते हैं।
ग्राउंडिंग तकनीक
ग्राउंडिंग तकनीकों का उद्देश्य किसी व्यक्ति को नकारात्मक सोच और ओवरथिंकिंग से बाहर निकलने में मदद करता है। विकास के लिए खुद को पॉजिटिव बनाए रखना बेहद ही जरूरी है।
अपनी सांस देखें
नकारात्मकता से मुक्त होने की सबसे आसान तकनीकों में से एक है अपना ध्यान अपनी सांसों पर केंद्रित करना। ऐसा करने से व्युजवलाइजेशन कि शक्ति बढ़ती है, जो आपको ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।
दैनिक दिनचर्या का पालन करें
अक्सर अपने दिमाग और विचारों को कंट्रोल करने की कोशिश करना बहुत कठिन काम हो सकता है। इससे अत्यधिक सोचने की प्रवृत्ति में वृद्धि हो सकती है। एक शेड्यूल तैयार करें और उसी के हिसाब से रोजाना कार्य करें।
जर्नलिंग
अपने विचारों को बाहर निकालने का सबसे बेहतरीन मौका है उसे एक कागज के टुकड़े पर लिखना। जर्नलिंग आपको जटिल सोच को सुलझाने का मौका मिलता है।
विचारों पर ध्यान दें
ध्यान आपको किसी चीज पर एक्रागता करना सिखाता है और यदि आपका मन भटकता है। सफलता हासिल करने के लिए अपने विचारों पर ध्यान केंद्रित करें। इससे आपको पता चलेगा कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं।
इन टिप्स को फॉलो कर के आप अपने दिमाग को अपने बस में कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ