क्या आपका मूड भी होता रहता है स्विंग? ये 5 तरीके अपनाएं


By Priyanka Pal30, Nov 2024 06:00 AMjagranjosh.com

मूड स्विंग होना कई लोगों के लिए बिल्कुल आम बात है। यह आपके दैनिक जीवन के काम को प्रभावित कर सकता है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए इससे निपटने के टिप्स के बारे में।

आराम

हमेशा काम के स्ट्रेस को कम करने के बाद और टेंशन फ्री माहौल में रहकर दिमाग को आराम दें। प्रकृति का लुत्फ उठाने के लिए सैर पर जाएं।

एक्टिव रहें

सक्रिय रहना और अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करना बहुत जरूरी है। प्रतिदिन केवल 30 मिनट भी तेज चलना, जॉगिंग करना या किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करने से आप एक्टिव रह सकते हैं।

सोएं

बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित नींद को प्राथमिकता दें। नींद की क्वालिटी ठीक करने के लिए हर रात समय से सोने की आदत डालें।

प्लेनिंग

अपने दिन की शुरुआत करने के लिए अपने काम को व्यवस्थित करके रखें। इसके लिए एक टू डू लिस्ट बनाएं, जिसमें आप अपने दिनभर के कामों को लिख सकते हैं।

पॉजिटिविटी

फोकस्ड बनने के लिए पॉजिटिव लोगों के साए में रहना बहुत जरूरी है। हमेशा खुद को निगेटिविटी से दूर रखने के लिए अच्छे लोगों के साथ बातें करना शुरू करें।

हॉबीज

खाली समय में अपनी नई हॉबीज को डेवलप करें, जिसमें आपको आनंद मिलता हो उन एक्टिविटीज में भाग लें।

किताबें पढ़ना

आपको जिस भी तरीके की किताबें पढ़ना पसंद हैं उन्हें पढ़ना शुरू करें। ऐसा करने से आपको नॉलेज के साथ - साथ हॉबीज डेवलप करने में मदद मिलेगी।

ऐसी ही सॉफ्ट स्किल, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

SSC CGL 2024: टियर 1 की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर हुई जारी