रिजेक्शन से डील करके आगे बढ़ते रहने के 7 तरीके


By Priyanka Pal11, Sep 2024 05:52 PMjagranjosh.com

रिजेक्शन

चाहे वह करियर में हो, व्यक्तिगत जीवन में या रिश्तों में, रिजेक्शन से सामना करना आम बात है। लेकिन अगर आप आसानी से इसका सामना नहीं कर पाते हैं तो ये 7 टिप्स आएंगे आपके बड़े काम।

नए अवसर तलाशें

एक रिजेक्शन का मतलब यह नहीं है कि और कोई मौके नहीं हैं। नई संभावनाओं को खोजें, दूसरे अवसरों पर ध्यान दें और अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहें। निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।

फीडबैक से सीखें

रिजेक्शन के पीछे का कारण जानने की कोशिश करें। फीडबैक लेने से आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि आप कहां सुधार कर सकते हैं। यह अगली बार बेहतर तैयारी करने में मददगार होगा।

व्यक्तिगत ना लें

कई बार, रिजेक्शन का कारण बाहरी परिस्थितियों से जुड़ा होता है, जैसे कि समय या अवसर की कमी। इसे व्यक्तिगत आलोचना मानकर खुद को नीचे मत गिराएं।

भावनाओं को स्वीकार करें

रिजेक्शन के बाद बुरा महसूस करना स्वाभाविक है। इसे नकारने के बजाय,अपनी भावनाओं को पहचानें और स्वीकार करें। कुछ समय के लिए उदासी या निराशा महसूस करना सामान्य है, लेकिन इसमें उलझे न रहें।

पॉजिटिव

रिजेक्शन को एक सीखने का मौका समझें। इसे यह सोचकर स्वीकार करें कि इससे आपको अपनी कमजोरियों को पहचानने और सुधारने का मौका मिलेगा।

विश्वास

रिजेक्शन आपके आत्मविश्वास को हिला सकता है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप खुद पर और अपनी क्षमताओं पर विश्वास बनाए रखें।

स्वास्थ्य

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। योग, ध्यान या व्यायाम जैसे तरीकों से खुद को शांत और स्वस्थ रखें। ये आपके तनाव को कम करेंगे और आपको फिर से ऊर्जा से भर देंगे।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

साइकोलॉजी के अनुसार ये संकेत बताते हैं बुद्धिमान में भी कम हो सकता है आत्म-सम्मान