साइकोलॉजी के अनुसार ये संकेत बताते हैं बुद्धिमान में भी कम हो सकता है आत्म-सम्मा


By Mahima Sharan11, Sep 2024 04:42 PMjagranjosh.com

कम आत्म-सम्मान वाले बुद्धिमान लोग

हर इंसान में कुछ न कुछ कमियां जरूर होती है। क्या आप जानते हैं बुद्धिमान लोगों में भी कई कमियां होती है। आज हम आप उन बुद्धिमान लोगों के बारे में बताएंगे, जिनके अंदर आत्म सम्मान या आत्मविश्वास की कमी होती है।

खुद को स्वीकार करने में कठिनाई

कम आत्मसम्मान वाले बुद्धिमान लोगों को अक्सर आत्म-स्वीकृति में कठिनाई होती है। वे अपनी खामियों पर ध्यान केंद्रित करते हैं और अपनी खूबियों को अनदेखा करते हैं।

अपनी कमियां दिखाना

वे अपनी कमियों को जल्दी से उजागर कर देते हैं, इसे मजाक के रूप में पेश करते हैं। ऐसे लोग आत्मसम्मान की कमी से जूझते हैं। उन्हें खुद से ज्यादा दूसरों पर भरोसा होता है।

अक्सर तुलना करना

दूसरों से खुद की तुलना करना कम आत्मसम्मान वाले बुद्धिमान लोगों में आम है। यह लगातार तुलना चिंता का कारण बन सकती है और भारी पड़ सकती है। वे अक्सर अपनी सफलता, स्किल और मूल्य को दूसरों से मापते हैं

हर चीज़ के बारे में बहुत ज्यादा सोचना

अत्यधिक बुद्धिमान लोगों का दिमाग हमेशा ओवरड्राइव पर रहता है, हर चीज़ का बहुत ज़्यादा विश्लेषण करते हैं और सबसे बुरे परिणामों की कल्पना करता है। इन लोगों के लिए निर्णय लेना बहुत कठिन होता है।  निर्णय लेने के बाद भी, इनके अंदर संदेह बना रहता है।

प्रशंसा से असहजता

जो लोग बहुत बुद्धिमान हैं, लेकिन उनका आत्मसम्मान कम है, उनके लिए तारीफ स्वीकार करना मुश्किल हो सकता है। जब उन्हें प्रशंसा मिलती है, तो वे इसे अस्वीकार कर सकते हैं या कम आंक सकते हैं। उन्हें यह मानने में कठिनाई होती है कि वे प्रशंसा के हकदार हैं।

असफलता का डर

क्या आप जानते हैं कि बुद्धिमान लोगों को अक्सर असफलता का बहुत डर होता है? इसे एटिचीफोबिया कहा जाता है। यह डर इतना भारी हो सकता है कि यह उन्हें नई चीजें आज़माने या अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने से रोकता है।

क्या आपके अंदर भी कुछ ऐसी कमियां हैं? इन चीजों को समय रहते सुधारना बेहद ही जरूरी है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

आलसी बच्चों को फुर्तीला बनाने के लिए कहें ये 9 बातें