By Mahima Sharan13, Dec 2024 06:01 PMjagranjosh.com
अपनी शब्दावली का विस्तार करें
हर दिन नए शब्द सीखें और उन्हें उनके अर्थ और उदाहरणों के साथ लिखें। इस तरह से आपके शब्दों का ज्ञान बढ़ता है।
बोलने का अभ्यास करें
हर दिन अंग्रेजी बोलने का अभ्यास करें, क्योंकि अंग्रेजी में एक कहावत है प्रैक्टिस मेक अ मैन परफेक्ट। आज जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे, उतनी ही आपकी अंग्रेजी मजबूत होगी।
अंग्रेजी सुनें
अपनी समझ को और बेहतर बनाने के लिए अंग्रेजी को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। इंग्लिश सबटाइटल के साथ फिल्म, कार्टून देखें। इससे आपको नई चीजें जानने का मौका मिलता है।
खुद को रिकॉर्ड करें
खुद को बोलते हुए रिकॉर्ड करने से आपको सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने और अपनी प्रगति को ट्रैक करने में मदद मिल सकती है।
अंग्रेजी में सोचें
अंग्रेजी में सोचने से आपको अंग्रेजी में अधिक आसानी से बोलने में मदद मिल सकती है।
बातचीत करें
दूसरों के साथ अंग्रेजी में बातचीत करें। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है और आप अधिक प्रभावी तरीके से बात कर पाते हैं।
इन टिप्स की मदद से आप अपनी इंग्लिश स्पीकिंग स्किल बेहतर बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
साइकोलॉजी के अनुसार जीवन में असाधारण सफलता हासिल करने वालों में होती हैं ये आदतें