साइकोलॉजी के अनुसार जीवन में असाधारण सफलता हासिल करने वालों में होती हैं ये आदत


By Mahima Sharan13, Dec 2024 06:41 PMjagranjosh.com

अटूट आत्म-विश्वास

जो लोग महान चीजें हासिल करते हैं, वे अपने आत्म-विश्वास को गंभीरता से लेते हैं। वे इस बात का इंतजार नहीं करते की दूसरे उन पर विश्वास करें। यह अति आत्मविश्वास या अहंकारी होने के बारे में नहीं है। खुद पर विश्वास करने से उन्हें बड़ी चुनौतियों का सामना करने का साहस मिलता है, तब भी जब सफलता निश्चित नहीं होती।

असफलता के दौरान लचीलापन

जो लोग महान चीजें हासिल करते हैं, उनके लिए असफलता एक अंत नहीं है। जहां कई लोग असफलता को रुकावट मानते हैं, वहीं सफल लोग इसे एक और अवसर के रूप में लेते हैं। वे समझते हैं कि हर असफलता एक सबक सिखाती है, इसलिए असफलता से बचने के बजाय, वे उसे स्वीकार करते हैं और दोबारा प्रयास करते हैं।

अथक जिज्ञासा

कुछ लोग सोचते हैं कि स्कूल के बाद सीखना खत्म हो जाता है, लेकिन सफल लोग जानते हैं कि यह एक आजीवन प्रक्रिया है। वे हमेशा सवाल पूछते रहते हैं, नई चीजों की खोज करते हैं और यह समझने की कोशिश करते हैं कि चीज़ें कैसे काम करती हैं। वे ऐसे ज्ञान की तलाश करते हैं जो उन्हें आगे बढ़ने, समस्याओं को हल करने या अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद करें।

जोखिम उठाने की क्षमता

जो लोग महान चीजें हासिल करते हैं, वे समझते हैं कि जोखिम उठाना ज़रूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे किसी भी चीज में अपना हाथ फैलाना शुरू कर देते हैं, वे कोई भी फैसला करने से पहले उसपर सोचते हैं।

लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें

ध्यान भटकाने वाली चीजें हर जगह होती हैं, लेकिन सफल लोग उन्हें रोकना जानते हैं। वे हर नए विचार का पीछा नहीं करते या छोटी-छोटी असफलताओं पर ध्यान नहीं खोते। उनके पास अपने लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट दृष्टि होती है और उन्हें प्राप्त करने के लिए कमिटेड रहते हैं।

भावनात्मक अनुशासन

जब चीजें कठिन हो जाती हैं तो ज़्यादातर लोग हार मान लेते हैं क्योंकि वे अंदर से दुखी हो जाती है। यह इसलिए होता है क्योंकि वे भावनात्मक तौर पर कमजोर होते हैं। लेकिन, सफल लोग अपनी भावनाओं पर काबू पाना जानना हैं। यही कारण है कि वे आवेग में कोई भी प्रतिक्रिया करने के बजाय, वे रुकते हैं, चीजों के बारे में सोचते हैं, और समझदारी भरे फैसले लेते हैं।

असाधारण सफलता पाने वाले लोगों की यही आदतें उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

ये संकेत बताते हैं वर्कलोड से थक चुके हैं आप